|
जीएसपीसी का आईपीओ दिसंबर में |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शुक्रवार , 18 जुलाई 2008 |
|
मुंबई। गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन (जीएसपीसी) इस साल दिसंबर में पूंजी बाजार में अपने आईपीओ के साथ आएगी। कंपनी इस आईपीओ के तहत अपनी 20 फीसदी इक्विटी आम जनता को ऑफर करेगी। कंपनी का इरादा अपने गैस फील्ड के विकास के लिए पैसा जुटाना है।
गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल का कहना है कि इस आईपीओ के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है और न ही इसके समय के संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इक्विटी हिस्सेदारी बेचने के संबंध में बाजार दशा और फंडों की जरुरत को देखकर ही फैसला किया जाएगा।
पटेल का कहना है कि यह 20 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। गुजरात सरकार की यह कंपनी कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस फील्ड में चार हजार करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बना रही है।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( शुक्रवार , 18 जुलाई 2008 )
|