Register
अक्षर :  


रेपो और सीआरआर की बढ़ोतरी ने गिराया शेयर बाजार छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 29 जुलाई 2008
Imageमुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक द्धारा रेपो रेट और सीआरआर में की गई बढ़ोतरी का घरेलू शेयर बाजार पर नेगेटिव असर दिखा और बाजार घटकर बंद हुए। इसके अलावा अमरीकी एवं एशियाई शेयर बाजारों की नरमी ने भी असर दिखाया। गिरावट की कमान बैंक, रियलटी, ऑटो और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर क्षेत्र खासकर कैपिटल गुडस एवं पावर सेक्‍टर के हाथ रही।

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा बैठक में रेपो रेट और सीआरआर में बढ़ोतरी कर दी है। रेपो रेट में 0.50 फीसदी और सीआरआर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। रेपो रेट अब 8.5 फीसदी से नौ फीसदी और सीआरआर भी अब 8.75 फीसदी से बढ़कर नौ फीसदी पहुंच गई है। पिछले पांच सप्‍ताह में यह दूसरा मौका है कि जब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाई है।

बीएसई सेंसेक्‍स 557.57 अंक गिरकर 13791.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 142.25 अंक टूटकर 4189.85 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्‍स आज 14085.53 अंक पर खुला और ऊपर में 14153.12 अंक तक गया। यह नीचे में 13727.14 अंक तक आया। बीएसई मिडकैप 142.20 अंक फिसलकर 5488.58 अंक और स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स 81.97 अंक ढीला पड़कर 6831.01 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के 13 सेक्‍टर इंडेक्‍स में से केवल एफएमसीजी इंडेक्‍स जरा सा यानी 1.17 अंक बढ़कर 2136.28 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के सबसे ज्‍यादा गिरने वाले इंडेक्‍स में बैंक इंडेक्‍स 562.22 अंक गिरकर 6199.60 अंक, रियलटी इंडेक्‍स 281.41 अंक टूटकर 4797.71 अंक, कैपिटल गुडस इंडेक्‍स 586.21 अंक फिसलकर 11320.60 अंक, पावर इंडेक्‍स 106 अंक नरम होकर 2473.81 अंक, ऑटो इंडेक्‍स 150.59 अंक लुढ़ककर 3573.21 अंक, ऑयल एवं गैस इंडेक्‍स 349.33 अंक फीका पड़कर 9303.57 अंक, पीएसयू इंडेक्‍स 209.63 अंक सुस्‍त पड़कर 6514.79 अंक और मेटल इंडेक्‍स 236.36 अंक गिरकर 12130.36 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्‍स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक 1028.90 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 607.40 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 908.15 रुपए, मारुति सुजूकी 567.65 रुपए, एसबीआई 1321 रुपए, टेल्‍को 396.80 रुपए, एल एंड टी 2546.10 रुपए, महिंद्रा एंड महिंद्रा 500.20 रुपए, डीएलएफ 471.90 रुपए, एचडीएफसी 2105.65 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 153.45 रुपए, हिंडाल्‍को 139.25 रुपए, रिलायंस 2085.20 रुपए, रिलायंस कम्‍युनिकेशन 490.40 रुपए, एसीसी 568.85 रुपए, रैनबक्‍सी 474.80 रुपए, एनटीपीसी 178.45 रुपए, भेल 1592.10 रुपए, टिस्‍को 584.30 रुपए और ओएनजीसी 981.90 रुपए पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्‍स में सबसे ज्‍यादा बढ़ने वाले शेयरों में हिंद यूनिलीवर 237.50 रुपए, स्‍टरलाइट इंडस्‍ट्रीज 592.05 रुपए, टीसीएस 808.25 रुपए और इंफोसिस 1539.90 रुपए पर बंद हुए।
टिप्पणियाँ (1)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

दलाल स्‍ट्रीट: सितारे थोड़ा कमजोर करेंगे बाजार को

share-jyotish.jpg
स्‍थाई समस्‍या की कोई वजह अभी नहीं दिखाई दे रही, ग्रहों की खास स्थिति से अगले सप्‍ताह दलाल स्‍ट्रीट को एक संकट से अवश्‍य जूझना पडेगा...  

महंगाई एक त्‍योहार है

dhanteras.jpg
महंगाई तो मन के रोम रोम को बींधती है। महंगाई से बचना जिन्‍दगी में उ‍ल्‍लसित होना है, न कि खुजलाहट का सबब बनना है...
पढ़ें...

सेंसेक्‍स: 16585 टूटने पर बेच डालें सारे शेयर

share-up.jpg
वैश्चिक बाजारों का सेंटीमेंट व्‍यापक असर छोड़ गया और फिर से 17 हजार का स्‍तर आ गया,  17 हजार के ऊपर सेंसेक्‍स बंद होता तो सेंटीमेंट अधिक सुधरता ...

शेयर बिक्री ऑफर बढ़ सकते हें इस साल: सिटीग्रुप

bse.jpg
भारतीय शेयर और शेयरों से जुड़े़ ऑफरिंग इस साल एक तिहाई से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं, क्योकि कंपनियां और सरकार बढ़ती घरेलू पूंजी का लाभ उठाना चाहते हैं और अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है...