|
एनएचपीसी का आईपीओ दिवाली के आसपास आएगा |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शनिवार , 13 सितम्बर 2008 |
|
गंगटोक। सरकारी कंपनी नेशनल हाइड्रो पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) इस साल अक्टूबर में दिवाली के आसपास अपने आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 1680 करोड़ रुपए जुटाने का इरादा रखती है जो उसकी विस्तार योजनाओं में निवेश किए जाएंगे।
एनएचपीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक एस के गर्ग का कहना है कि कंपनी दस रुपए समभाव वाले 168 करोड़ इक्विटी शेयर पूंजी बाजार में जारी करेगी। इस इश्यू के तहत दस फीसदी नए शेयर और पांच फीसदी सरकारी हिस्सा जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आईपीओ के तहत प्राइस बैंड जल्दी तय किया जाएगा।
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई कैपिटल को मर्चेंट बैंकर के रुप में नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि पूंजी बाजार से जुटाए गए पैसे का उपयोग कंपनी की मौजूदा विस्तार योजनाओं और दस निर्माणाधीन हाइडेल परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा। इन परियोजनाओं की क्षमता दस हजार मेगावाट के करीब है जिन्हें 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत पूरा किया जाना है।
गर्ग के मुताबिक कंपनी की मौजूदा बिजली परियोजनाओं के लिए 28 हजार करोड़ रुपए की जरुरत है। इस रशि में से 17 हजार करोड़ रुपए कर्ज के माध्यम से जुटाए जाएंगे, जबकि 11 हजार करोड़ रुपए इक्विटी बाजार से जुटाए जाएंगे।
|