|
मुनाफा वसूली से शेयर बाजार की बढ़त घटी |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 08 दिसम्बर 2008 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज अंत तक शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख सके। उच्च स्तर पर आई मुनाफा वसूली से सेंसेक्स अंत में काफी कम बढ़त के साथ बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक द्धारा रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती के बाद सरकार द्धारा 20 हजार करोड़ रुपए का खास पैकेज दिए जाने से शेयर बाजार उम्मीद के मुताबिक बड़ी बढ़त के साथ आगे बढ़ा लेकिन अंत में मुनाफा वसूली ने इसे कम कर दिया।
बीएसई सेंसेक्स आज 9276.89 अंक पर खुला और नीचे में यह 9095.70 अंक गया। यह ऊपर में 9432.11 अंक गया। सेंसेक्स अंत में 197.42 अंक बढ़कर 9162.62 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.60 अंक बढ़कर 2784 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 7.92 अंक सुस्त पड़कर 2885.03 अंक और स्मॉल कैप इंडेक्स 19.66 अंक सुधरकर 3343.20 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 248.25 रुपए, टेल्को 152 रुपए और सत्यम कंप्यूटर 223.65 रुपए पर बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में डीएलएफ 220.85 रुपए, टिस्को 196 रुपए, भारती एयरटेल 700.80 रुपए, एचडीएफसी 1511.20 रुपए, रिलायंस कम्युनिकेशन 207.05 रुपए, विप्रो 238.30 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 553.85 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 68.65 रुपए, एनटीपीसी 166.40 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 369.80 रुपए, एसबीआई 1168.25 रुपए, ग्रासिम 966.45 रुपए, टाटा पावर 687.20 रुपए, हिंद यूनिलीवर 240.85 रुपए, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 250.05 रुपए, रैनबैक्सी 213.05 रुपए, इंफोसिस 1157.25 रुपए, मारुति सुजूकी 499.20 रुपए, भेल 1361.85 रुपए और हिंडाल्को 50.70 रुपए पर बंद हुए।
|