Register
अक्षर :  


शेयरों में आई खरीद से उठा सेंसेक्‍स छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  बुधवार , 10 दिसम्बर 2008
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज बेहतर खरीद की वजह से बढ़कर बंद हुए। शेयर बाजार मंगलवार को बकरीद की वजह से बंद थे इसलिए बुधवार को साफ था कि बाजार बेहतर बढ़त के साथ खुलेंगे और इस गर्मी को कायम रखने में सफल रह सकते हैं। आज चौतरफा खरीद से सेंसेक्‍स 492 अंक बढ़कर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्‍स आज 9316.40 अंक पर खुला और नीचे में यह 9280.16 अंक गया। यह ऊपर में 9678.70 अंक गया। सेंसेक्‍स अंत में 492.28 अंक बढ़कर 9654.90 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 144.25 अंक बढ़कर 2928.25 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 63.21 अंक सुर्ख होकर 2948.24 अंक और स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स 52.25 अंक उठकर 3395.45 अंक पर बंद हुआ।


बीएसई सेंसेक्‍स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में आज रैनबैक्‍सी 210.75 रुपए रहा।

बीएसई सेंसेक्‍स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में डीएलएफ 262.65 रुपए, महिंद्रा एंड महिंद्रा 286.65 रुपए, ग्रासिम 1098.50 रुपए, टिस्‍को 217.40 रुपए, रिलायंस कम्‍युनिकेशन 228.25 रुपए, एसीसी 476.40 रुपए, रिलायंस 1227.20 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 74.80 रुपए, स्‍टरलाइट इंडस्‍ट्रीज 272.10 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 602.05 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 399.95 रुपए, एचडीएफसी 1624.05 रुपए, टेल्‍को 163.10 रुपए, टाटा पावर 732.20 रुपए, हिंडाल्‍को 53.65 रुपए, सत्‍यम कंप्‍यूटर 236.60 रुपए, एल एंड टी 779.60 रुपए, भारती एयरटेल 735.75 रुपए और भेल 1412.95 रुपए पर बंद हुए।


भयंकर मंदी की भविष्यवाणी की विश्व बैंक ने
 
विश्व बैंक ने मंगलवार को चेतावनी दी कि दुनिया को सन 1930 के दशक की महामंदी (ग्रेट डिप्रेशन) के बाद से अब तक की दूसरी सबसे बडी मंदी का सामना करना पड सकता है। वित्तीय संकट की वजह से दुनिया भर में निवेश में भारी कमी आई है और कमोडिटीज की कीमत कम होने से गरीब देशों के निर्यात पर नकारात्मक असर पड रहा है। बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री जस्टिन लिन ने कहा कि वित्तीय संकट हमें वर्ष 1930 के बाद की सबसे बुरी मंदी की ओर ले जा रहा है।

बैंक द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार वैश्विक व्यापार सन 1982 के बाद पहली बार कम हो रहा है और सन 2009 तक विश्वव्यापी निवेश में 50 फीसदी की कमी आएगी।

क्रिसिल 90 फीसदी शेयर बेचेगी

 
नई दिल्ली। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड ब्रिटेन स्थित इकाई गैस स्ट्रेटेजिस समूह लिमिटेड को 90 फीसदी शेयर बेचेगी। ब्रिटेन की यह कंपनी कंसलटिंग, ट्रेनिंग एवं अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा व्यापार के लिए सेवा सूचना की सुविधा उपलब्ध कराती है। क्रिसिल दस फीसदी शेयर अपने पास रखेगी। यह सौदा कितने में तय हुआ है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..