|
हैंगसैंग और निक्केई नरम, बीएसई में गर्मी की आस |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल डेस्क | गुरुवार , 11 दिसम्बर 2008 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजार आज मिले जुले हैं। हैंगसैंग और निक्केई में गिरावट देखी जा रही है। अमरीकी शेयर बाजारों में भी बुधवार को थोड़ी बढ़त रही। भारतीय शेयर बाजार कल बेहतर तेजी के साथ बंद हुए ओर इस गर्मी के फिलहाल कायम रहने की संभावना है।
अमरीकी शेयर बाजार बुधवार को थोड़े बढ़कर बंद हुए। डॉव जोस 70.09 अंक बढ़कर 8761.48 अंक और नैस्डेक 18.14 अंक सुधरकर 1565.48 अंक पर बंद हुए।
एशियाई शेयर बाजार में आज मिले जुले चल रहे है। हांगकांग का हैंगसैंग इंडेक्स 20 अंक गिरकर 15558 अंक, जापान का निक्केई 69 अंक फिसलकर 8591 अंक, ताईवान का शेयर सूचकांक 20 अंक बढ़कर 4679 अंक, दक्षिण कोरिया का इंडेक्स 12 अंक तेज होकर 1158 अंक, चीन का शंघाई कम्पोजिट 6 अंक गिरकर 2073 अंक और सिंगापुर का इंडेक्स 11 अंक ढीला पड़कर 1811 अंक पर चल रहे हैं।
|