Register
अक्षर :  

banner.gif

शेयर बाजार में रिकवरी, अंडरटोन सुस्‍त छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल डेस्क |  गुरुवार , 11 दिसम्बर 2008
Imageमुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में आई आखिरी समय की रिकवरी काफी अच्‍छी रही लेकिन अंत सुस्‍ती के साथ ही हुआ। इस बीच, महंगाई दर का घटना जहां एक अच्‍छी खबर है वहीं भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर जो चिंता जताई है उससे बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ सकता है। हालांकि, उन्‍होंने कहा है कि जरुरत पड़ी तो ब्‍याज दरों में और कटौती की जा सकती है।

बीएसई सेंसेक्‍स आज 9679.32 अंक पर खुला और नीचे में यह 9441.97 अंक गया। यह ऊपर में 9746.01 अंक गया। सेंसेक्‍स अंत में 9.44 अंक नरमी के साथ 9645.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 8.10 अंक गिरकर 2920.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 54.84 अंक सुस्‍त बढ़कर 3003.08 अंक और स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स 48.14 अंक चढ़कर 3443.59 अंक पर बंद हुआ। 
 

इस बीच, महंगाई दर में कमी आई है। 29 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई की दर गिरकर आठ फीसदी पर आ गई है। इससे पहले के हफ्ते में मुद्रास्फीति 8.40 फीसदी थी। यह लगातार पांचवा सप्ताह है जब महंगाई दर में गिरावट देखी गई। 25 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में यह 10.72 फीसदी थी। रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव का कहना है कि यदि अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी लाने के लिए जरूरत पड़ी तो रिजर्व बैंक और भी तेजी से ब्‍याज दर घटा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए सकारात्‍मक संकेत नहीं हैं। भारत इस समय वैश्विक वित्तीय संकट से हो रहे नुकसान से बचने में जुटा है।

बीएसई सेंसेक्‍स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 507.65 रुपए, सत्‍यम कंप्‍यूटर 224.35 रुपए, विप्रो 250 रुपए, हिंडाल्‍को 51.30 रुपए, इंफोसिस 1136 रुपए, भेल 1374.15 रुपए, डीएलएफ 256.65 रुपए, ओएनजीसी 664.95 रुपए, टेल्‍को 160.55 रुपए, ग्रासिम 1082.90 रुपए, हिंद यूनिलीवर 241.45 रुपए, मारुति सुजूकी 510.20 रुपए, एनटीपीसी 167.05 रुपए, एचडीएफसी 1606.95 रुपए, एचडीएफसी बैंक 917.30 रुपए, रैनबैक्‍सी 209.65 रुपए, टाटा पावर 731 रुपए और महिंद्रा एंड महिंद्रा 286.30 रुपए पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्‍स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएटस 82.75 रुपए, स्‍टरलाइट इंडस्‍ट्रीज 295.05 रुपए, रिलायंस कम्‍युनिकेशन 239.20 रुपए, एसीसी 489.80 रुपए, रिलायंस 1258.90 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 406.25 रुपए, भारती एयरटेल 742.30 रुपए, एसबीआई 1198.15 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 604.50 रुपए, एल एंड टी 781.75 रुपए, आईटीसी 170.90 रुपए और टिस्‍को 217.85 रुपए पर बंद हुए।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..