Register
अक्षर :  


एशियाई शेयर बाजारों में तीसरे दिन भी गिरावट छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल डेस्क |  मंगलवार , 23 दिसम्बर 2008
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे दिन भी नरमी है। साल का अंत होने से निवेशक मुनाफा वसूली में लगे हुए हैं। हर निवेशक शेयर बाजार के लिए बुरे रहे इस साल को भूलकर अगले वर्ष में बे‍हतरी की उम्‍मीद कर रहा है। 

अमरीकी शेयर बाजार सोमवार को घटकर बंद हुए। डॉव जोस 59.42 अंक गिरकर 8519.69 अंक और नैस्‍डेक 31.97 अंक फीका पड़कर 1532.35 अंक पर बंद हुए। इक्विटी विश्‍लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार के लिए अभी और मंदी के समाचार आने बाकी है।

एशियाई शेयर बाजार में आज जापान को छोड़कर दूसरे सभी शेयर बाजार काफी नरम है। एशियाई शेयर बाजारों में आज नरमी का यह तीसरा दिन है। जापानी शेयर बाजार सीमित कारोबार की वजह से ऊपर है, जबकि ताजा ब्‍याज दर कटौती से चीनी शेयर बाजार का मूड बिगड़ा हुआ है। अधिकतर निवेशक साल के इस अंत की बेला में मुनाफा वसूली में लगे हुए हैं जिससे नरमी कायम है।

हांगकांग का हैंगसैंग इंडेक्‍स 473 अंक गिरकर 14150 अंक, जापान का निक्‍केई 135 अं‍क बढ़कर 8724 अंक, ताईवान का शेयर सूचकांक 159 अंक लुढ़ककर 4377 अंक, दक्षिण कोरिया का इंडेक्‍स 34 अंक टूटकर 1145 अंक, चीन का शंघाई कम्‍पोजिट 44 अंक फिसलकर 1943 अंक और सिंगापुर का इंडेक्‍स 13 अंक गिरकर 1731 अंक पर चल रहे हैं।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..