|
केयर्न को राजस्थान में और तेल मिला |
|
|
|
|
|
|
कंपनी समाचार | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 23 दिसम्बर 2008 |
बाडमेर। केयर्न इंडिया को राजस्थान के बाडमेर में रागेश्वरी तेल क्षेत्र के पास कच्चे तेल का और भंडार मिला है। कंपनी ने इस क्षेत्र में पिछले महीने अमरीका से आई अत्याधुनिक रिग से खुदाई की जिसके दौरान यह तेल भंडार हाथ लगा।
केयर्न इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल धीर का कहना है कि रागेश्वरी से पूर्व की ओर करीब डेढ किलोमीटर की दूरी पर मिले इस क्रूड भंडार के साथ गैस भी मिली है। इस कुएं से 500 बैरल प्रतिदिन तेल के साथ गैस का भी उत्पादन होगा।
कंपनी मंगला, रागेश्वरी, ऎश्वर्या व सरस्वती तेल क्षेत्र का विकास करा रही है जिससे अगले साल तेल का व्यापारिक उत्पादन शुरू हो सके।
|