|
सीएट की फैक्टरी सात दिनों के लिए बंद |
|
|
|
|
|
|
कंपनी समाचार | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 25 दिसम्बर 2008 |
मुंबई। देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सीएट ने अपने कर्मचारियों से सात दिनों के लिए काम रोक देने को कहा है। ऑटोमोबाइल उद्योग पर पड़ रही आर्थिक मंदी की मार की वजह से कंपनी को यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है।
सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस के उपाध्यक्ष सईद अहमद का कहना है कि 75 हजार से ज्यादा टायर कंपनी की फैक्टरी में रखे हुए हैं लेकिन मांग न होने से इनकी बिक्री नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि पेट्रोल एवं कार्बन जैसी कमोडिटी के दामों में काफी बढ़ोतरी होने से कंपनी को खूब नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सीएट अब तक करीबन 1800 स्थाई कर्मचारियों और 400 अस्थाई कर्मचारियों के अलावा पांच प्रबंधकों को नौकरी से निकाल चुकी है।
|