|
सत्यम घोटाले की एसएफआईओ करेगी जांच |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल डेस्क | मंगलवार , 13 जनवरी 2009 |
नई दिल्ली। सत्यम कंप्यूटर में हुई जालसाजी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कंपनी मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा गंभीर धोखाधडी जांच विभाग (एसएफआईओ) को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि एसएफआईओ सत्यम के बहीखातों और अन्य दस्तावेजों की जांच करेगी। एसएफआईओ को जांच के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।
पीडब्लूसी के खिलाफ कार्रवाई संभव
केंद्र सरकार ने कहा है कि सत्यम कंपनी की ऑडिट फर्म प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। यदि सत्यम कंपनी का ऑडिट करने वाली फर्म पीडब्लूसी इस मामले दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कडी1 कार्रवाई की जाएगी। पीडब्लूसी के हैदराबाद ऑफिस में आज सीबीसीआईडी ने छापा मारा है। छापे में कई लैपटॉप और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
|