|
पिलानी का छात्र विवेक बनेगा सत्यम का सीईओ! |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 15 जनवरी 2009 |
बेंगलूरू। पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस से इंजीनियरिंग स्नातक विवेक पॉल सत्यम कंप्यूटर के सीईओ की कमान संभाल सकते हैं। विप्रो के उपाध्यक्ष रह चुके पॉल सत्यम को खरीदने के इच्छुकों में भी शामिल रहे हैं। तकरीबन 50 अरब डॉलर की निजी इक्विटी फर्म टेक्सास पैसिफिक ग्रुप (टीपीजी) से विवेक पिछले माह इस्तीफा दे चुके है।
वर्ष 1999 में विप्रो से जुडने वाले विवेक ने 15 करोड डॉलर की इस कंपनी को 2005 में छोडते समय एक अरब डॉलर से ज्यादा कारोबार वाली आईटी दिग्गज में बदल दिया था।
विवेक ने बिट्स से स्नातक करने के बाद मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। 1959 में जन्मे पॉल इस समय दुनिया की मुख्य गेम पब्लिशर इलेक्ट्रॉनिक आट्र्स और इलेवान्स रिनूवल साइंस इन्क. के निदेशक मंडल में भी हैं।
|