|
राजू की जमानत याचिका पर आज सुनवाई |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शुक्रवार , 16 जनवरी 2009 |
हैदराबाद। सत्यम कंप्यूटर के पूर्व अध्यक्ष रामलिंगा राजू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज होगी। हैदराबाद कोर्ट राजू के अलावा उसके भाई राम राजू और कंपनी के पूर्व सीएफओ श्रीनिवास वादलामणि की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई करेगी।
हैदराबाद की अदालत में आज घोटाले के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई समेत तीन याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। जिसमें सेबी और सीबी-सीआईडी की याचिका पर भी सुनवाई होनी है।
उल्लेखनीय है कि सेबी ने राजू से घोटाले से संबंधित पूछताछ की अनुमति के लिए याचिका दायर की है। जबकि सीबी-सीआईडी ने भी राजू को पुलिस कस्टडी में भेजने के लिए एक याचिका दाखिल की है जिस पर कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। राजू, उसका भाई और पूर्व सीएफओ वादलामणि 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं।
|