|
राजू से पूछताछ : सेबी की याचिका पर फैसला 19 को |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल डेस्क | शुक्रवार , 16 जनवरी 2009 |
हैदराबाद। सत्यम कंप्यूटर के पूर्व अध्यक्ष रामलिंगा राजू से पूछताछ करने के लिए सेबी को और इंतजार करना पडेगा। राजू से पूछताछ की अनुमति के लिए सेबी की ओर से दायर याचिका पर फैसला 19 जनवरी तक टल गया है। साथ ही राजू को पुलिस हिरासत में भेजे जाने की याचिका पर भी अदालत ने फैसला 19 जनवरी तक सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल राजू की जमानत याचिका पर ही सुनवाई की जा रही है।
टीआर प्रसाद का छठा इस्तीफा
पूर्व कैबिनेट सचिव टीआर प्रसाद ने एक और कंपनी ताज जीवीके होटेल्स से इस्तीफा दे दिया है। टीआर प्रसाद अब तक कुल छह कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे चुके हैं।
ताज जीवीके होटेल्स ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लिखा है कि टीआर प्रसाद ने 13 जनवरी को पत्र लिखकर कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा तत्काल प्रभाव से दिया गया है। इस इस्तीफे पर मुहर लगाने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 30 जनवरी को होगी। इससे पहले प्रसाद सुवेन लाइफ साइंसेज, जीएमआर इंफ्रा, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टीवीएस मोटर कंपनी एवं नेलकास्ट के निदेशक मंडल से त्याग पत्र दे चुके हैं।
|