|
राजू की जमानत 22 जनवरी तक टली |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 19 जनवरी 2009 |
|
हैदराबाद। सत्यम कंप्यूटर के पूर्व अध्यक्ष रामालिंगा राजू की जमानत याचिका पर सुनवाई 22 जनवरी तक के लिए टाल दी गई है। अदालत में सेबी की अर्जी पर ीाी अब सुनवाई 22 जनवरी तक टल गई है। सेबी की टीम पिछले दस दिनों से हैदराबाद में है लेकिन अभी तक उसे राजू से पूछताछ की अनुमति नहीं मिल पाई है।
हैदराबाद कोर्ट ने आज राजू के अलावा उसके भाई राम राजू और कंपनी के पूर्व सीएफओ
श्रीनिवास वादलामणि की जमानत याचिका पर भी सुनवाई 22 तक टाल दी है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को राजू और श्रीनिवास को सीआईडी पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार तीनों सीआईडी पूछताछ में पूरा सहयोग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई अहम सूचना सामने नहीं आई है जिससे जांच में मदद मिल सके। इस बीच, आंध्र प्रदेश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच करवाने का स्वागत किया है।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( सोमवार , 19 जनवरी 2009 )
|