Register
अक्षर :  

banner.gif

शेयर बाजार में होती है रकम कई गुना: जगदीश ठक्‍कर छापें
  
मुलाकात |  द्वारा/by : रजनीश कांत |  सोमवार , 27 जुलाई 2009
jagdish-thakkar.jpgभारतीय शेयर बाजार की ताजा तेजी के बावजूद अभी भी इसके और ऊपर जाने की पूरी पूरी गुंजाइश है। निवेशकों को अब लॉर्ज कैप के बजाय मिड कैप और स्‍मॉल कैप की ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहिए जो रिटर्न देने के लिए काफी आकर्षक है। वे यह मानते हैं कि चीन डिकप्‍लड हो चुका है जबकि भारतीय बाजार को अभी इसमें वक्‍त लगेगा। यह मानना है फार्च्‍यून फिस्‍कल लि., बड़ौदा के निदेशक जगदीश ठक्‍कर का। जगदीश ठक्‍कर से मोलतोल संवाददाता रजनीश कांत ने  बातचीत की। पेश है बातचीत के मुख्‍य अंश।

शेयर बाजार से पहले दस लाख रुपए कमाने का सबसे आसान रास्ता निवेशकों के लिए क्या है?
 
पहले शेयर बाजार के बगैर निवेश के लिए दस लाख रुपए कमाना सीखें, फिर इसको कई गुना करने के लिए शेयर बाजार में निवेशकों को आना चाहिए।  
 
मिड कैप्स एक बार फिर से निवेशकों के लिए आकर्षक बन गए हैं। क्या मिड कैप्स कंपनियों के शेयरों में निवेश करने में कोई जोखिम है? 


लार्ज कैप्स काफी लार्ज हो गए हैं और बहुत सारे मिड कैप, यहां तक कि स्मॉल कैप शेयर भी उतने ही आकर्षक बन गए हैं। तो क्यों नहीं कम कीमत वाले स्टॉक में निवेश करें जो कि अच्छा मुनाफा दे।

आपकी नज़र में कौन-कौन से सैक्टर अच्छे हैं और किस सैक्टर में ज्यादा जोखिम है?

मेटल, ऑटोमोबाइल्स, कैपिटल गुड्स, पावर, इंफ्रा, फार्मा, रियल्टी और टेक सैक्टर शॉर्ट टर्म में अच्छा कर सकते हैं जबकि बैंकिंग, ऑयल एवं गैस के साथ कुछ समस्या आ सकती है। 

सेंसेक्स का पीई मल्टीपल एक बार फिर 12 महीने की कमाई के करीब 17 गुना चल रहा है। आपकी राय में क्या यह भारतीय बाजार को खर्चीला बनाता है?


नहीं, अभी नहीं। ऐतिहासिक रूप से जब पीई मल्टीपल 21 और 23 के बीच पहुंचता है तो ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफा वसूली होती है। पहली तिमाही के नतीजे को देखते हुए, अभी लांग पोजीशन लेने की पर्याप्त गुंजाइश है।

बाजार के कुछ जानकारों को विश्वास है कि उभरते बाजारों और उनमें भारत में हाल में आई रैली, इस बात की तरफ इशारा करती है कि एफआईआई को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर काफी भरोसा है। क्या भारत के संदर्भ डि-कपलिंग थ्योरी लागू होती है?    

यह सही है कि उभरते हुए बाजारों में शीर्ष तीन या चार देशों में भारत भी है, जिसने एफआईआई को काफी आकर्षित किया है, लेकिन डि-कपलिंग थ्योरी को आकार लेने में अभी काफी वक्त लगेगा। शायद चीन सफलतापूर्वक डी-कपल्ड हो चुका है। भारत में खपत काफी अधिक है और इस बात को कोई भी निवेशक चाहे वो घरेलू हो या विदेशी, नकार नहीं सकता है। जब शेष दुनिया संतृप्त हो चुकी है, भारत में अभी भी चीजों की काफी मांग है।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
आखरी बार संपादन किया गया ( सोमवार , 15 मार्च 2010 )
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..