|
दलाल स्ट्रीट में क्या दिलवाएगी आपकी राशि आपको |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : पाराशर | रविवार , 23 अगस्त 2009 |
बाजार और आपका भाग्य
अगस्त 2009 के चौथे सप्ताह में कौनसी राशि के लिए कैसा रहेगा शेयर बाजार। साथ ही जानें खास प्रदर्शन करने वाले सैक्टर। इस सप्ताह इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी अर्से बाद कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। कृषि उपज के भाव बढ़े हुए ही रहेंगे। एफएमसीजी, शराब, डायमंड, ज्वैलरी इस सप्ताह ठंडे रहने की आशंका है। बैंक सैक्टर भी इस सप्ताह अच्छा परिणाम देगा।
मेष लग्न या राशि वाले लोग : आपने जिन शेयरों में निवेश कर रखा है उनमें इस सप्ताह तेज उतार-चढ़ाव देखेंगे। देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए डेली ट्रेडिंग करने वाला सप्ताह है। उधार का पैसा लेकर भी डेली ट्रेडिंग करेंगे तो भी अच्छा खासा मुनाफा हासिल कर लेंगे। सप्ताह में जिस दिन पत्नी से लड़ाई हो जाए अथवा माताजी का स्वास्थ्य नरम हो तो ट्रेडिंग से दूरी बना लें। मॉक ट्रेडिंग करके भी आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। कुल मिलाकर सीखने और कमाने दोनों लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है। खुलकर खेलिए और लाभ के सौदे बनाइए।
वृष लग्न या राशि वाले लोग : आपको सौदा समझ में आ रहा है लेकिन हिम्मत काम नहीं कर रही। छोटे-छोटे सौदे कर हिम्मत एकत्रित कीजिए। सप्ताह के आखिरी दिनों में एक बड़ा हाथ मारा जा सकता है। वैसे दीर्ध अवधि निवेश के लिए समय अच्छा है। सीमेंट या इंफ्रास्ट्रक्चर में अच्छे शेयरों का चुनाव कर लंबे समय के लिए भूल जाइए। अभी निवेश का यही सबसे अच्छा विकल्प नजर आ रहा है।
मिथुन लग्न या राशि वाले लोग : इन दिनों आपको लग रहा होगा कि कुछ निवेश को कम किया जाए और पैसे को बैंकों का रूख दिखा दिया जाए। लेकिन यह अच्छा ऑप्शन नहीं है। अपने पैसे को बैंक से दूर रखें। हो सके तो बैंक में रखा धन भी अभी निकालें और निवेश करें। हैल्थ केयर, कैमिकल, शराब कंपनियों आदि में निवेश अपेक्षा से अधिक लाभ दिला सकता है। लघु अवधि निवेश लाभ दिलाता नजर आ रहा है।
कर्क लग्न या राशि वाले लोग : इस सप्ताह शेयर बाजार से दूरी बनाए रखें तो बेहतर है। जिन लोगों के चेहरे पर चोट के निशान हैं और आंखें धंसी हुई हैं वे लोग इस सप्ताह डेली ट्रेडिंग करें, अधिक लाभ नहीं भी होगा तो घाटा होने की आशंका भी कम है। बाकी अधिकांश कर्क राशि या लग्न के लोगों को इन दिनों शेयर बाजार से दूरी बनाए रखने की जरूरत दिखाई देती है। निवेश का मन भी हो तो कुछ दिन ठहर जाएं। अभी उपयुक्त समय नहीं है। आगामी डेढ़ महीने तक खर्च ही अधिक होता दिख रहा है।
सिंह लग्न या राशि वाले लोग : उधार से दूरी बनाए रखें और मंदडि़यों की भूमिका निभाएं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। इस सप्ताह एक खास बात आपको दिखाई देगी कि जिन शेयरों में आप निवेश कर रहे हैं वे तेजी से ऊपर नीचे होते हैं। यानि ऊपर नीचे के सर्किट भी दिखाई दे सकते हैं। पुराने निवेश में तेजी से प्रॉफिट बुकिंग करें और नए निवेश के दौरान मंदडि़ए की भूमिका निभाएं। यानि भाव गिरने में फायदा उठाने की कोशिश करें। लाभ में रहेंगे।
कन्या लग्न या राशि वाले लोग : यह इंफ्रास्ट्रचर और रीयल स्टेट, सिरामिक्स, होटल्स और मेडिकल सैग्मेंट में निवेश का दौर है। इस सप्ताह किसी भी शेयर को बेचने से बचें। बस खरीद ही आपके हाथ में है। जिन शेयरों में पहले से निवेश किया गया है वे अगर कुछ लाभ भी दे रहें हैं तो अभी बेचिए मत। निकट भविष्य में उनसे और अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। अभी बेचेंगे तो लाभ का प्रतिशत कम हो जाएगा।
तुला लग्न या राशि वाले लोग : आप लोगों के लिए यह सप्ताह तेजी से बेचने और उतनी ही तेजी से पुन: निवेश का सप्ताह है। यानि इन दिनों आपको अपने निवेश के कई शेयरों में अच्छा लाभ दिखेगा। उन्हें तुरंत बेचा जाए और अपने निवेश को डायवर्सिफाई करते हुए तुरंत दूसरे शेयरों में निवेश कर दें। सप्ताह के पहले दो दिन में तो यह युक्ति बहुत अच्छा काम करेगी। सप्ताह के बाकी दिनों में भी आपको अपने निवेश के शेयरों में भी यही करना ठीक रहेगा कि तेजी दिखते ही तुरंत बेचें और दूसरी जगह निवेश कर दें। लाभ तेजी से बढ़ेगा।
वृश्चिक लग्न या राशि वाले लोग : इस सप्ताह आपके समक्ष यह समस्या रहेगी कि लाभ के अवसर दिखाई देने के बावजूद आप भाग्य के चलते वह लाभ अर्जित नहीं कर पाएंगे जो आपको मिल सकता है। इसके लिए एक छोटा सा उपाय है। अपने घर के बड़ों के पैर छूकर घर से निकलें और काम पर पहुंचने से पहले अपने इष्टदेव के मंदिर में धोक (प्रणाम) जरूर लगाएं। इससे जिन शेयरों में आपको लाभ के चांसेज होने के बावजूद फायदा नहीं हो रहा वे शेयर आपको लाभ देने लगेंगे। यह स्थिति अभी कई दिन चलनी है। सो आप कम से कम 29 दिन तक इस उपाय को दोहरा सकते हैं। लाभ होने पर नियमित करें तो बेहतर है।
धनु लग्न या राशि वाले लोग : इस सप्ताह शेयर बाजार से पर्याप्त दूरी बनाए रखने में ही भलाई है। किन्ही कारणों से आपका बैंक बैलेंस भी गड़बड़ा रहा होगा। इस सप्ताह उसे संभालें। न तो नए शेयर खरीदें और न ही अपने पास पड़े शेयरों को बेचें। दोनों ही स्थितियों में फायदा नहीं होने की आशंका है।
मकर लग्न या राशि वाले लोग : अगर आपके दांत टेढ़े मेढ़े हैं तो यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। बशर्ते आपकी नींद डिस्टर्ब न चल रही हो। एक बात और कि किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने मित्रों की सलाह एक बार जरूर लें। अपेक्षा से अधिक लाभ हो सकता है। किसी सैक्टर विशेष में निवेश की सलाह नहीं है किसी भी सैक्टर में निवेश करें। बस मित्रों से चर्चा करने के बाद ही करें। आशातीत लाभ हो सकता है।
कुंभ लग्न या राशि वाले लोग : यह सप्ताह आपके लिए दीर्ध और लघु अवधि निवेश का है। हालांकि डेली ट्रेडिंग में भी आपको अच्छा लाभ हो सकता है। मुख्य बिंदु यह है कि आपका कांफिडेंस लेवल अभी ठीक है। वास्तव में डेली ट्रेडिंग में इसी की जरूरत है, लेकिन अधिक लाभ दीर्ध निवेशों में दिख रहा है। रही बात पुराने निवेश की तो उसे मत छेडि़एगा। एक लाइन की बात है निवेश का दौर है प्रॉफिट बुकिंग का नहीं। सो निवेश कीजिए और निश्चिंत हो जाइए।
मीन लग्न या राशि वाले लोग : इस सप्ताह पुराने उधार समस्या पैदा करेंगे। नए उधार को कतई न लें। और कुछ पुराने उधार चुकाने के लिए अपने कुछ शेयरों का निपटान करने का अभी सही वक्त है। शेयरों से भी निजात मिल सकती है और पुराने उधार से भी। डेली ट्रेडिंग का मन बनेगा लेकिन दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह तो बिल्कुल भी नहीं।
इस सप्ताह अच्छा परफॉर्म करने वाले सैक्टर : इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी अर्से बाद इस सप्ताह कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। कृषि उपज के भाव बढ़े हुए ही रहेंगे। एफएमसीजी, शराब, डायमंड, ज्वैलरी इस सप्ताह ठंडे रहने की आशंका है। बैंक सैक्टर भी इस सप्ताह अच्छा परिणाम देगा।
पाराशर से ज्योतिष और बाजार मुद्दों पर संपर्क करें:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( रविवार , 23 अगस्त 2009 )
|