Register
अक्षर :  

banner.gif

शनि करेगा दलाल स्‍ट्रीट को जगमग छापें
  
खास फीचर |  द्वारा/by : पाराशर |  रविवार , 06 सितम्बर 2009

बाजार और आपका भाग्‍य

jyotish-bottom.jpgसितंबर के दूसरे सप्‍ताह एक बड़ा परिवर्तन दृष्टिगोचर होगा। हर राशि और लग्‍न वाले जातकों के साथ। क्‍योंकि ढाई साल में एक बार अपनी राशि परिवर्तन करने वाला शनि नौ सितंबर को सिंह राशि छोड़कर कन्‍या राशि में प्रवेश कर जाएगा। शनि हर जातक की कुंडली में प्रभावी परिवर्तन लेकर आता है। ऐसे में शनि का राशि परिवर्तन भी निश्चित तौर शेयर बाजार पर भी खासा प्रभाव डालेगा। कन्‍या राशि पर बुध का अधिकार है और शनि बुध का मित्र है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शेयर बाजार पर इस राशि परिवर्तन का सकारात्‍मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मंगल भी अभी मिथुन राशि में है। बुध और मंगल के संबंध बहुत अच्‍छे नहीं कहे जा सकते। ऐसे में बाजार को अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। तेजी रहे या मंदी बाजार की रौनक बढ़ने की संभावना अधिक है। वैसे अक्‍टूबर माह की शुरूआत तक मंगल भी इस राशि को छोड़ देगा। तब तक वक्री चल रहा बुध भी मार्गी हो जाएगा। इसके बाद ही बाजार में तेजी की अधिक संभावनाएं दिखेंगी। तब तक उतार चढ़ाव की मंद गति का आनन्‍द लीजिए।

अब देखते हैं कि हर राशि या लग्‍न पर ग्रहों का क्‍या असर रहता है। इस बार पूरा सप्‍ताह दो भागों में बंटा दिखाई देता है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार का आधा दिन और बाकी का सप्‍ताह। इसे मैं ‘पहला हाफ’ और ‘दूसरा हाफ’ से संबोधित करूंगा।

मेष लग्‍न या राशि वाले लोग : आप लोग पहले हाफ में अपनी पूरी ताकत लगाकर डेली ट्रेडिंग करें। ध्‍यान रहे बुधवार की शाम से पहले आपके खाते क्लियर हो जाएं। अपने बैंक अकाउंट में यह राशि जमा कर दें और बाकी के सप्‍ताह या तो बाजार पर नजर गड़ाए रखें या मॉक ट्रेडिंग ही करें। किसी भी सैक्‍टर को लेकर डेली ट्रेडिंग की जा सकती है। आपके लिए पहले हाफ में पूरा बाजार खुला है। आप द्वारा चुने गए शेयरों में आपको तेज उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। दूसरे हाफ के दौरान अगर कहीं पैसा फंसता दिखाई दे तो उसे बचाने के लिए और निवेश करना समझदारी का सौदा नहीं दिख रहा।

वृष लग्‍न या राशि वाले लोग : आपके लिए पहला हाफ मुनाफा वसूली का दौर है। अगर आपको पहले से निवेश किए गए शेयरों में लाभ दिखाई भी नहीं दे रहा है तो कम से कम इस सप्‍ताह के पहले दो दिन में आपको अपना अधिकांश धन शेयर बाजार से एक बारगी निकाल लेना चाहिए। अभी जो लाभ मिल रहा है भविष्‍य में इतना भी मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। जरूरी हो तो दीर्ध अवधि निवेश ही करें। अभी डेली ट्रेडिंग या लघु अवधि निवेश का दौर नहीं है। सरकारी शेयरों में निवेश लाभ दिला सकता है।
 
मिथुन लग्‍न या राशि वाले लोग :
आपके बैंक अकाउंट में अभी दम दिखाई नहीं दे रहा है। जो है उसे या तो आप पहले ही निवेश कर चुके हैं या फिर वह ठिकाने लग चुका है। यानि आपके हाथ में लिक्विड नहीं है। ऐसे में आप उधार लेकर निवेश कर सकते हैं। यह सबसे मुफीद रहने की उम्‍मीद है। दूसरे हाफ में मुनाफा वसूली भी करें तो पैसे को बैंक या घर के लॉकर से दूर रखें। यानि पुन: निवेश करने का प्रयास करें। इससे पैसा बढ़ेगा, खत्‍म होने की प्रवृत्ति रुकेगी।

कर्क लग्‍न या राशि वाले लोग :
पहले हाफ में न तो निवेश करें न ही अपने शेयरों को बेचें। बस रुककर देखते रहें। इसके बाद जब दूसरा हाफ शुरू हो यानि गुरुवार को अगर परिवार की महिलाएं प्रसन्‍नचित हों तो तेजी से मुनाफावसूली करें और पैसे को कुछ समय के लिए बैंक में रख दें। इस समय हासिल किया गया लाभ अधिकतम होने की संभावना है। बस महिलाओं की पारिवारिक कलह नहीं होनी चाहिए। अगर हो तो घर में कुछ भी मांगलिक कार्य का आयोजन कीजिए। इससे लाभ होगा। अभी कुछ समय ब्‍याज का पैसा ही बनाएं। अगले सप्‍ताह फिर अच्‍छे निवेश की सूरत बन सकती है।

सिंह लग्‍न या राशि वाले लोग :
पहले हाफ में अगर आपको समझ नहीं आ रहा हो कि बाजार की चाल क्‍या है तो अपने पुराने अनुभव को काम में लीजिए। निश्चित तौर पर लाभ होगा। अपने ईष्‍ट और पित्तरों को भी राज़ी रखिए। इससे लाभ में बढ़ोतरी होगी। वैसे अभी बाजार से बाहर आने का सही समय नहीं है। दूसरे हाफ में तेज उतार-चढ़ाव आपको स्‍पष्‍ट दिखेंगे। ऐसे में तेजी से पुराना माल बेचिए और नया खरीदिए।

कन्‍या लग्‍न या राशि वाले लोग : पहले हाफ में न तो निवेश करें और न मुनाफावसूली। अभी शेयर बाजार से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। दूसरे हाफ में दीर्ध अवधि निवेश कीजिए। आपका धन सुरक्षित रास्‍ते पर जाएगा। ज्‍यादातर पब्लिक सैक्‍टर ही फायदा दिलाने वाला सिद्ध होगा। हां, निवेश करते समय कंपनियों की जांच ध्‍यान से कर लेवें। अभी जुआ भी खेलना ठीक नहीं है। अच्‍छी आधारभूत संरचना वाली कंपनियों में पैसा डालिए और निश्चिंत हो जाइए।

तुला लग्‍न या राशि वाले लोग :
पहले हाफ में अपने पास अब तक सुरक्षित रखे गए अधिकांश शेयरों को बेच देना लाभ का सौदा है। इस समय बाजार आपको अधिकतम दे रहा है। हाथ आए पैसे को संभालकर रखिए दूसरे हाफ के लिए। दूसरे हाफ में आप अपनी गट फीलिंग के आधार पर निवेश करें। निश्चित तौर पर लाभ होगा। लेकिन डेली ट्रेडिंग से दूरी बनाए रखने की जोरदार सिफारिश की जाती है। डेली ट्रेडिंग में यह सप्‍ताह आपके लिए कठिन सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक लग्‍न या राशि वाले लोग :
पहले हाफ में आपको शेयर बेचना लाभ का सौदा दिखाई भी दे तो बेचें नहीं। दूसरे हाफ तक रुकें। दूसरे हाफ में जितने शेयरों में निवेश किया गया है। सब बेचकर बाहर आ जाएं। लाभ का प्रतिशत कई गुना बढ़ सकता है। इसके बाद बाकी के सप्‍ताह में डेली ट्रेडिंग करें। और जमकर करें। यह लाभ का सप्ताह सिद्ध होगा। किसी भी सैक्‍टर में ट्रेडिंग करेंगे तो लाभ होगा, इसके अलावा बैंकिंग और वित्‍तीय संस्‍थानों पर अधिक ध्‍यान दिया जा सकता है। लघु अवधि निवेश भी करें तो निवेश को जितना डायवर्सिफाई करेंगे लाभ की संभावना बढ़ेगी। किसी एक शेयर में न फंसें।

धनु लग्‍न या राशि वाले लोग : आपका बैंक अकाउंट अभी कमजोर है। और सप्ताह बीतने तक इसमें बहुत अधिक सुधार की गुंजाइश नहीं दिखती। इसके बावजूद आपके पास पैसा आता है तो अपने मित्रों की सलाह लेकर निवेश करें। इस सप्‍ताह तो आपको सावधान रहने की ही जरूरत है। पास पड़े शेयर बेचना तो किसी भी सूरत में लाभ का सौदा दिखाई नहीं देता।

मकर लग्‍न या राशि वाले लोग :
अगर आप डेली ट्रेडिंग से जुड़े हैं तो सप्‍ताह के पहले तीन दिन आपका भाग्‍य साथ नहीं देगा लेकिन बाकी के तीन दिन आप जमकर ट्रेडिंग कीजिए। भाग्‍य आपका साथ देगा। बाजार उतरे या चढ़े आपका लाभ पक्‍का रहेगा। अब पैसा टिकेगा कितना यह अलग बात है।

कुंभ लग्‍न या राशि वाले लोग :
इस सप्‍ताह के पहले हाफ में आपको बाजार की नब्‍ज समझ में आ रही है। इसके बावजूद आप टिप्‍स में फंस सकते हैं। इसके प्रति सावधान रहिए। टिप्‍स से दूरी बनाए रखिए और खुद के संज्ञान के आधार पर निवेश कीजिए। निश्चित तौर पर लाभ होगा। लघु या दीर्ध अवधि निवेश आपको अच्‍छा लाभ दिला जाएंगे। दूसरे हाफ में अपने हाथ रोककर रखें। तब आपको बाजार को दोबारा समझने की जरूरत पड़ेगी। परिवर्तन आपके कयास से अधिक होने वाले हैं।

मीन लग्‍न या राशि वाले लोग : अगर आपने पूर्व में उधार लेकर निवेश किया है तो यह सप्‍ताह अपना निवेश निकालकर उधार चुकता करने का समय है। सप्‍ताह के पहले और दूसरे हाफ में किसी अच्‍छे लाभ की संभावना कम दिखाई दे रही है। इसलिए इस सप्‍ताह बाजार से दूरी बनाए रखने और नजर गड़ाए रखने में भलाई होगी।

डिस्‍क्‍लेमर : यहां जहां भी राशि लिखा गया है वह भारतीय ज्‍योतिष के अनुसार चंद्रमा की राशि है न कि अंग्रेजी अखबारों में आने वाली सूर्य राशि। सूर्य राशि सूर्य की सालाना गति के हिसाब से होती है और चंद्र राशि चंद्रमा के सवा दो नक्षत्रों यानि ढाई दिन के विचरण पर आधारित होती है। अगर आप अपना लग्‍न पता कर सकते हैं तो वही पता करें। यह लग्‍न के हिसाब से अधिक सटीक रहेगा। लग्‍न और राशि दोनों इस आधार पर दिए जा रहे हैं कि किसी जातक की कुंडली में दोनों में से जो अधिक प्रभावी हो उसके आधार पर निष्‍कर्ष निकाल लिए जाएं। जिन जातकों के लिए एक बार जिस प्रकार से फलादेश सटीक होंगे हर बार उसी तरीके से देखना ठीक रहेगा। कभी लग्‍न या कभी राशि वाला मसला नहीं होता। यहां गोचर के आधार पर निष्‍कर्ष दिए गए हैं, व्‍यक्तिगत कुंडली में परिणाम भिन्‍न हो सकते हैं।

पाराशर से ज्‍योतिष और बाजार मुद्दों पर संपर्क करें: यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
आखरी बार संपादन किया गया ( रविवार , 06 सितम्बर 2009 )
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..