|
दलाल स्ट्रीट: हालात संतोषजनक रखेंगे ग्रह |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 07 सितम्बर 2009 |
|
भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह मेरी संभावना के अनुरूप ही बना रहा । मैने लिखा था कि यदि 20 सितंबर तक के ग्रह योग को देखा जाए, तो बाजार के लिए विशेष सुखद संकेत नहीं मिलता है। पर अलग अलग सप्ताह के हिसाब से देखा जाए तो शेयर बाजार बडी गिरावट का संकेत नहीं देता है, जिससे स्पष्ट है कि थोडी अनिश्चितता दिखाई पडने से बाजार बिकवाली का दबाब झेलेगा और वास्तव में भी पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
वास्तव में 20 सितंबर तक की ग्रह स्थिति के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में बढत में कुछ कमजोरी दिखाई पडेगी, इससे इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन इसके बावजूद बाजार में बडी गिरावट आने की कोई संभावना नहीं दिखती। हां, पर्व त्यौहार के कारण हो या वैश्विक कोई अन्य संकेत, बाजार कभी कभी बिकवाली का दबाब झेलने को अवश्य मजबूर होता रहेगा।
जहां तक इस सप्ताह की ग्रह स्थिति की बात है, यह भारतीय शेयर बाजार के लिए अधिक कमजोर नहीं है, इसलिए इस सप्ताह निवेशकों का उत्साह बना रहना चाहिए। यदि 20 सितंबर तक की ग्रह स्थिति पर ध्यान न डाला जाए तो हर दिन सेंसेक्स और निफ्टी के लिए माहौल अच्छा दिखाई देता है। लेकिन स्थाई ग्रहों के कमजोर रहने से बडी बढत तो नहीं ही दिखाई पडेगी । हां , बहुत बडे स्तर पर गिरावट की भी संभावना नहीं दिखती, इसका अर्थ यह है कि हालत संतोषजनक बनी रहेगी ।
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|