|
शनि का सुखद प्रभाव रहेगा दलाल स्ट्रीट पर |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | सोमवार , 14 सितम्बर 2009 |
10 सितंबर को शनि के कन्या राशि में जाने से आकाशीय स्थिति में एक बडा परिवर्तन हुआ है। गत्यात्मक ज्योतिष के अनुसार शनि अभी बहुत अधिक गत्यात्मक शक्ति संपन्न है, इसलिए भारतीय बाजार में इसका सुखद प्रभाव देखा जाना चाहिए और इस कारण सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति बहुत ही मजबूत बनी होनी चाहिए। शनि जिन धातुओं से संबंध रखता है, उनमें और उनसे संबंधित शेयरों में आने वाले कुछ दिनों में बढोतरी की संभावना बनी रहेगी।
लेकिन पिछले एक आलेख में मैने इस बात की भी चर्चा की थी कि 20 सितंबर तक ग्रहीय स्थिति ठीक नहीं हैं और इसका प्रभाव विश्व के कुछ देशों पर पड़ सकता है , जिससे उन देशों के शेयर बाजार के कुछ कमजोर होने की स्थिति बनेगी और भारतीय बाजार पर भी उसका बुरा प्रभाव पडने से इनकार नहीं किया जा सकता है। यदि दोनों स्थितियों को ध्यान में रखा जाए तो सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त में होने और उसके कारण बिकवाली का दबाब झेलने . दोनों ही स्थिति के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
इस तरह अगले सप्ताह के लगभग पांचों ही दिन उतार और चढाव का बना रहेगा, हर दिन शुरूआत में ही बाजार कमजोर दिखाई देगा, पर जैसे जैसे दिन चढता जाएगा, बाजार मजबूत होता जाएगा। इसका एक अर्थ और निकलता है कि बाजार खुलने के वक्त विदेशी प्रभाव में रहेगा, लेकिन बाद में निवेशकों का विश्वास इसे उबारने में मदद करेगा। वैसे 14 , 15 और 16 सितंबर की तुलना में 17 और 18 सितंबर कुछ कमजोर रह सकते हैं।
|