|
दलाल स्ट्रीट: थोड़ी नरमी ला सकते हैं ग्रह |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | सोमवार , 21 सितम्बर 2009 |
भारतीय शेयर बाजार की पिछले सप्ताह स्थिति बिल्कुल मेरे कहे अनुरूप ही रही। शनि के प्रभाव बने रहने से बाजार बढत का रहा। वैश्विक और घरेलू मजबूत वातावरण का पूरा प्रभाव बाजार को मजबूत करने में कामयाब रहा। साथ ही 14, 15 और 16 की तुलना में 17 और 18 सितंबर कुछ कम मजबूत बना। इतना ही नहीं, मेरे कहे अनुरूप शुरूआती दौर में बाजार कुछ कमजोर और अंत में बाजार में मजबूती भी दिखाई पडी। पर मेरी संभावना के विपरीत बिकवाली का दबाब बाजार पर नहीं दिखाई पडा़।
कहते हैं न दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है। पिछले वर्ष शेयर बाजार के पतन को देखने के बाद ग्रहों की थोडी कमजोर स्थिति में अक्सर शेयर बाजार में थोडी गिरावट का शक बन जाता है लेकिन इस स्थिति में भी शेयर बाजार का मजबूत बने रहना सिर्फ भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए अब बहुत अच्छे संकेत दे रहा है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मंदी समाप्त हो रही है और इसका सकारात्मक प्रभाव बाजार पर पड़ना ही है। खासकर अक्टूबर में तो भारतीय शेयर बाजार में बडी़ बढोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता।
चूंकि सभी ग्रहों की स्थिति में इस सप्ताह भी कोई फेरबदल नहीं हो रहा है। इसलिए इस सप्ताह भी शेयर बाजार की स्थिति के कमजोर होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। पर चंद्रमा के राशि परिवर्तन से थोडा अंतर अवश्य दिखाई पडेगा। 22 और 23 सितंबर को बाजार की स्थिति जितनी अच्छी रहेगी, उतनी 24 और 25 को नहीं रह पाएगी। शायद बिकवाली का दबाब ही बाजार को झेलना पड़ जाए और इस वजह से सप्ताहांत कमजोर दिखाई पडे़।
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|