Register
अक्षर :  

banner.gif

एफ एंड ओ के खिलाडि़यों का साथ देगा भाग्‍य छापें
  
खास फीचर |  द्वारा/by : पाराशर |  रविवार , 27 सितम्बर 2009
jyotish-bottom.jpgबुध का वक्री स्‍वभाव अब भी बना हुआ है। यानि फाइनेंशियल, बैंकिंग और आईटी सैक्‍टर में अनियमित उतार चढ़ाव का क्रम इस सप्‍ताह भी बने रहने की गुंजाइश है। जो लोग रिस्‍क लेने को तैयार हैं वे इन सैक्‍टरों में भाग्‍य आजमा सकते हैं। फ्यूचर एण्‍ड ऑप्‍शन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्‍ताह चांदी काटने या पूरा खाली होने वाला सिद्ध हो सकता है। अनियमितता को डिफाइन नहीं किया जा सकता है। इस कारण यह नहीं कह सकते कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

मेष लग्‍न या राशि वाले लोग : आप लोगों के लिए यह सप्‍ताह अच्‍छा लग रहा है। बावजूद इसके कि वक्री बुध आपको भी डिस्‍टर्ब कर रहा है। आप अपने कई शेयर बेचकर बैंक अकाउंट को मजबूत कर सकते हैं।

वृष लग्‍न या राशि वाले लोग : ऐसा लगता है कि आपका साहस आपका साथ नहीं दे पा रहा है। अगर आप अपने करेज को बनाए रख पाते हैं तो तेज उतार चढ़ाव की सवारी कीजिए। अलग-अलग शेयरों में निवेश कीजिए। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। एक ही जगह किसी एक ही शेयर में फंसने से आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन लग्‍न या राशि वाले लोग : मित्रों की सलाह और आपकी डेयरिंग आपको डेली ट्रेडिंग में अच्‍छा लाभ दिला सकती है। बशर्ते आपके घर में शांति का वातावरण हो। अगर घर में किसी बात को लेकर तनाव है तो शेयर बाजार से दूरी बनाकर रखने में भलाई है। पहले घर की समस्‍या का निवारण कीजिए इस सप्‍ताह।

कर्क लग्‍न या राशि वाले लोग : निवेश का दौर है। लेकिन इससे पहले आपको अपने पुराने कुछ शेयरों को निकाल देना चाहिए। यह उपयुक्‍त समय है। दूसरे शेयरों में दीर्घ अवधि निवेश आपको अच्‍छा लाभ दिला सकते हैं। लघु अवधि निवेश या डेली ट्रेडिंग इस सप्‍ताह आपको मुफीद नहीं रहेगी।

सिंह लग्‍न या राशि वाले लोग : डायर्सिफाई निवेश आपको लाभ दिलाएगा। सीधे शब्‍दों में कहूं तो इस सप्‍ताह आपको सट्टा करने की आजादी मिली है। लेकिन ध्‍यान रखें अपनी कुव्‍वत से अधिक निवेश न करें।

कन्‍या लग्‍न या राशि वाले लोग
: आपके पास पहले से जो शेयर पड़े हैं उनके भाव गिरने के बावजूद भी आपको नहीं बेचने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से लाभ की मात्रा कम होने या नुकसान होने की आशंका है। अभी निवेश का दौर है। कुछ और पैसा शेयर बाजार में अटकाया जा सकता है। इंतजार का मीठा फल मिलेगा।

तुला लग्‍न या राशि वाले लोग
: अगर आप लंबे समय से शेयर बाजार से जुड़े हैं तो तेजी मंदी का क्रम आपको लाभ दिला सकता है। और अगर नए खिलाड़ी हैं तो बाजार में निवेश करने के बजाय पास बैठकर देखते रहिए। अभी आपके लिए कुछ और सीखने का दौर है।

वृश्चिक लग्‍न या राशि वाले लोग : यह सप्‍ताह प्रॉफिट बुकिंग का है। यानि पूर्व में जितने निवेश किए हैं उनमें से अधिकांश को आप इस सप्‍ताह निकाल सकते हैं। फिर कुछ दिन इंतजार कीजिए और वापस निवेश कीजिए तो लाभ बढ़ेगा।

धनु लग्‍न या राशि वाले लोग : अभी भले ही आपको कई शेयरों में अच्‍छा भविष्‍य नजर आ रहा हो फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि हाथ-पांव समेटकर शांति से बैठे रहें। बाजार की चाल आपकी समझ से बाहर हो चुकी है। कुछ समय बाद बुध के वापस मार्गी होने पर बाजार में दाखिल होएं।

मकर लग्‍न या राशि वाले लोग : अगर आप पहले से ऋण पर चल रहे हैं तो यह सप्‍ताह और भी कठिन है। और अगर आप पर कोई ऋण नहीं है तो बाजार में डायर्सिफाई निवेश करें। लघु अवधि के ये निवेश आपको अच्‍छा लाभ दिला जाएंगे।

कुंभ लग्‍न या राशि वाले लोग : खुलकर खेलिए और लेकिन ध्‍यान रहे लंबी अवधि के लिए कहीं भी निवेश करके छोडि़एगा नहीं। इससे नुकसान हो सकता है।

मीन लग्‍न या राशि वाले लोग : पिछले कुछ समय से बाजार आपकी पकड़ से दूर है। बच्‍चों की तरफ ध्‍यान देने का समय है। अगर वे बीमार हैं तो किसी भी सूरत में बाजार में प्रवेश मत कीजिएगा।

डिस्‍क्‍लेमर : यहां जहां भी राशि लिखा गया है वह भारतीय ज्‍योतिष के अनुसार चंद्रमा की राशि है न कि अंग्रेजी अखबारों में आने वाली सूर्य राशि। सूर्य राशि सूर्य की सालाना गति के हिसाब से होती है और चंद्र राशि चंद्रमा के सवा दो नक्षत्रों यानि ढाई दिन के विचरण पर आधारित होती है। अगर आप अपना लग्‍न पता कर सकते हैं तो वही पता करें। यह लग्‍न के हिसाब से अधिक सटीक रहेगा। लग्‍न और राशि दोनों इस आधार पर दिए जा रहे हैं कि किसी जातक की कुंडली में दोनों में से जो अधिक प्रभावी हो उसके आधार पर निष्‍कर्ष निकाल लिए जाएं। जिन जातकों के लिए एक बार जिस प्रकार से फलादेश सटीक होंगे हर बार उसी तरीके से देखना ठीक रहेगा। कभी लग्‍न या कभी राशि वाला मसला नहीं होता। यहां गोचर के आधार पर निष्‍कर्ष दिए गए हैं, व्‍यक्तिगत कुंडली में परिणाम भिन्‍न हो सकते हैं।

पाराशर से ज्‍योतिष और बाजार मुद्दों पर संपर्क करें: यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..