Register
अक्षर :  


बुध की वक्रता समाप्‍त, बदलेगा दलाल स्‍ट्रीट का मौसम छापें
  
खास फीचर |  द्वारा/by : पाराशर |  सोमवार , 05 अक्टूबर 2009
बाजार और आपका भाग्‍य    

बाजार में अब कुछ पॉजिटिव बदलाव आएगा। वैसे आ भी चुका है। शेयर सूचकांक ऊपर जा रहा है। इस सप्ताह शेयर बाजार में निवेश करके पैसा कमाने वालों का समय रहेगा। सोमवार से शुक्रवार तक निवेश का मौसम है। इसके बावजूद विभिन्‍न राशियों के लिए कैसा रहेगा शेयर बाजार एक-एक लाइन में बताने का प्रयास कर रहा हूं।

मेष लग्‍न या राशि वाले लोग : उधार से दूरी बनाए रखें और बाजार में तेजी से निवेश और मुनाफावसूली करें। यानि वारेन बफेट के पांच और दस परसेंट वाले नियम पर इस सप्‍ताह चलें।

वृष लग्‍न या राशि वाले लोग : तेज उतार चढ़ाव की क्षमता आप में है तो डेली ट्रेडिंग में शेयरों की सवारी कीजिए। हिम्‍मत कम हो तो दूरी बनाए रखें।

मिथुन लग्‍न या राशि वाले लोग : अगर आपके छोटे भाई बहन हैं और इस सप्‍ताह खुश हैं तो शेयर बाजार भी आपको खुश कर देगा। लघु अवधि निवेश में दिमाग दौड़ाएं।

कर्क लग्‍न या राशि वाले लोग : इस सप्‍ताह भी आपको कुछ और शेयरों से छुटकारा पाने की जरूरत है।

सिंह लग्‍न या राशि वाले लोग : आपके पास बैंक में पैसा पडा दिखाई दे रहा है। अगर वास्‍तव में है तो दीर्घ अवधि निवेश कर सकते हैं। बाजार आपको अच्‍छा लाभ दिला देगा। पब्लिक सैक्‍टर अच्‍छी च्‍वाइस हो सकती है।

कन्‍या लग्‍न या राशि वाले लोग
: पुराने निवेश को तो छेडि़एगा भी मत। अगर पैसा बचा हुआ है तो और निवेश कर दीजिए। अभी फसल बोने का समय है काटने का नहीं।

तुला लग्‍न या राशि वाले लोग
: पुराना माल निपटाइए और नए शेयरों में निवेश कीजिए।

वृश्चिक लग्‍न या राशि वाले लोग
: अपने निवेश को डायवर्सिफाइ कीजिए और बढ़ा हुआ लाभ तेजी से हासिल कीजिए। मानसून तो खत्‍म हो गया लेकिन अब भी अगर बारिश के छोटे मोटे सौदे हो रहें हो तो कर लीजिए, उसमें भी कुछ कमाई हो जाएगी।

धनु लग्‍न या राशि वाले लोग : आपके मित्र क्‍या कर रहे हैं उस पर ध्‍यान दीजिए। अगर वे खरीद रहे हैं तो खरीदिए और बेच रहे हैं तो बेचिए। इसी में लाभ है।

मकर लग्‍न या राशि वाले लोग : अभी फंसे हुए शेयरों से छुटकारा पाने का सबसे उपयुक्‍त समय है। आपको लाभ तो अधिक नहीं होगा लेकिन आजादी मिल जाएगी।

कुंभ लग्‍न या राशि वाले लोग : डेली ट्रेडिंग का दौर जारी है, जारी रखिए। खुलकर खेलिए। आपकी हिम्‍मत ही लाभ दिलाएगी।

मीन लग्‍न या राशि वाले लोग
: उतार चढ़ाव का तीखा दौर आपके बस से बाहर ही चल रहा है। कुछ दिन इंतजार और कीजिए फिर वापस बाजार में उतरिएगा।

डिस्‍क्‍लेमर : यहां जहां भी राशि लिखा गया है वह भारतीय ज्‍योतिष के अनुसार चंद्रमा की राशि है न कि अंग्रेजी अखबारों में आने वाली सूर्य राशि। सूर्य राशि सूर्य की सालाना गति के हिसाब से होती है और चंद्र राशि चंद्रमा के सवा दो नक्षत्रों यानि ढाई दिन के विचरण पर आधारित होती है। अगर आप अपना लग्‍न पता कर सकते हैं तो वही पता करें। यह लग्‍न के हिसाब से अधिक सटीक रहेगा। लग्‍न और राशि दोनों इस आधार पर दिए जा रहे हैं कि किसी जातक की कुंडली में दोनों में से जो अधिक प्रभावी हो उसके आधार पर निष्‍कर्ष निकाल लिए जाएं। जिन जातकों के लिए एक बार जिस प्रकार से फलादेश सटीक होंगे हर बार उसी तरीके से देखना ठीक रहेगा। कभी लग्‍न या कभी राशि वाला मसला नहीं होता। यहां गोचर के आधार पर निष्‍कर्ष दिए गए हैं, व्‍यक्तिगत कुंडली में परिणाम भिन्‍न हो सकते हैं।

पाराशर से ज्‍योतिष और बाजार मुद्दों पर संपर्क करें: यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

दलाल स्‍ट्रीट: सितारे थोड़ा कमजोर करेंगे बाजार को

share-jyotish.jpg
स्‍थाई समस्‍या की कोई वजह अभी नहीं दिखाई दे रही, ग्रहों की खास स्थिति से अगले सप्‍ताह दलाल स्‍ट्रीट को एक संकट से अवश्‍य जूझना पडेगा...  

महंगाई एक त्‍योहार है

dhanteras.jpg
महंगाई तो मन के रोम रोम को बींधती है। महंगाई से बचना जिन्‍दगी में उ‍ल्‍लसित होना है, न कि खुजलाहट का सबब बनना है...
पढ़ें...

सेंसेक्‍स: 16585 टूटने पर बेच डालें सारे शेयर

share-up.jpg
वैश्चिक बाजारों का सेंटीमेंट व्‍यापक असर छोड़ गया और फिर से 17 हजार का स्‍तर आ गया,  17 हजार के ऊपर सेंसेक्‍स बंद होता तो सेंटीमेंट अधिक सुधरता ...

शेयर बिक्री ऑफर बढ़ सकते हें इस साल: सिटीग्रुप

bse.jpg
भारतीय शेयर और शेयरों से जुड़े़ ऑफरिंग इस साल एक तिहाई से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं, क्योकि कंपनियां और सरकार बढ़ती घरेलू पूंजी का लाभ उठाना चाहते हैं और अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है...