Register
अक्षर :  

banner.gif

दिवाली ऑफर में घर खरीदना कितना सही? छापें
  
खास फीचर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  शनिवार , 17 अक्टूबर 2009
लगभग साल भर फर्श पर रहने के बाद रियल इस्टेट सैक्‍टर इन दिनों पुनः अर्श पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। जहां रियलिटी कंपनियों की स्थिति में सुधार हुआ है वहीं साल भर पहले होम लोन लेने का निर्णय त्याग चुके उपभोक्ता अब पुनः अपने सपने को सच करने की तैयारी कर रहे हैं और स्वाभाविक सी बात है कि दीपावली इसके लिए सबसे सुनहरा वक्त होता है क्योंकि यह शुभ तो है ही, बिल्डर्स भी अच्छे-खासे ऑफर लाते हैं। तो क्या यह माना जाए कि मकान में निवेश करने का सही वक्त आ गया है?

हड़बड़ी में निर्णय न करें:
 
मकान खरीदना अथवा होम लोन लेने का फैसला किसी परिवार के लिए सबसे बड़ा वित्तीय निर्णय करना होता है क्योंकि आने वाले एक दशक से अधिक समय तक इसकी ईएमआई का भार चुकाना होता है तो स्वाभाविक सी बात है कि यह कोई ऐसा फैसला नहीं है कि आपको रेफ्रिजरेटर खरीदना है अथवा टीवी लेनी है जिसके किसी मॉडल में आपको 10 फीसदी डिस्काउंट एवं ढेरों उपहार मिल रहे हों।
उपभोक्ताओं को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि बिल्डर्स द्वारा दिया जा रहा डिस्काउंट वैसा ही नहीं है जैसाकि डिश टीवी द्वारा दिया गया। अगर निवेशक यह निर्णय कर रहा है तो इसकी आशंका भी बनती है कि वह वित्तीय बोझ से इतना लद जाए कि आगे विश ही नहीं कर पाए।

ब्याज दरों पर ध्यान दें:
 
रियल एस्टेट से जुड़े निवेश सलाहकार मानते हैं कि बिल्डर्स द्वारा दिए जा रहे ऑफर रियलटी के संबंध में बिल्कुल ही नाकाफी होते हैं उदाहरण के लिए अगर आप 20 लाख का कोई प्रोजेक्ट फाइनल कर रहे हैं और उसमें अगर आपको बिल्डर 10 हजार रुपए की छूट देता है तो यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। अगर आपको प्रोसेसिंग शुल्क से मुक्ति मिल भी जाए तो भी यह छूट उतनी महत्व की नहीं है। यद्यपि यह छूट महत्वपूर्ण हो सकती है जब ब्याज दरों की स्थिति आपके निर्णय के पक्ष में हो। वैसे स्‍टॉक मार्केट में आए जबरदस्‍त क्रैश का सबसे ज्यादा असर रियलटी सैक्‍टर में ही पड़ा। फिलहाल स्थिति देखें तो ब्याज दरें शीर्ष में पहुंचने के बाद से 4 फीसदी कम है जो महत्वपूर्ण हो सकता है। प्रापर्टी की कीमतें भी शीर्ष से 10 प्रतिशत और कुछ मामलों में 25 प्रतिशत तक फिसली हैं।

बिल्डर की वित्तीय और विधिक स्थिति पर भी ध्यान दें:

लगभग साल भर पहले तरलता के संकट से जूझ रहे रियलटी सैक्‍टर के लिए फिलहाल स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है इसके बावजूद संकट पूरी तौर पर खत्म नहीं हुआ है अत: यह जरूर देखें कि जो प्रोजेक्ट बिल्डर लेकर चल रहा है उसके पीछे वित्तीय स्रोत क्‍या है। दूसरा यह भी देखना जरूरी है कि प्रापर्टी के साथ सारे लीगल डाक्यूमेंट मौजूद हों और बिल्डर के पास सारे क्लियरेंस हों।

कंसट्रक्‍शन आधारित भुगतान करें:

बिल्डर्स के प्लान को पसंद करने और इसे तय करने के बाद भुगतान के लिए कंसट्रक्‍शन आधारित पेमेंट करें। इससे यह होगा कि बिल्डर प्रोजेक्ट को बढ़ाने की दिशा में शीघ्रता करेगा और आपका पैसा भी फंसने से बच जाएगा। अक्सर यह देखा गया है कि बहुत से बिल्डर डेडलाइन पर अपना काम पूरा नहीं करते। उपभोक्ता को देखना चाहिए कि अगर बिल्डर कंसट्रक्‍शन आधारित भुगतान पर राजी न हो तो ऐसी संभावना पर विचार करे कि जिससे डेडलाइन पर काम न होने से पेनाल्टी लगाई जा सके।
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..