|
दलाल स्ट्रीट की ज्यादा गति नही बिगाड़ेंगे सितारे |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | मंगलवार , 20 अक्टूबर 2009 |
मेरे अनुमान के मुताबिक पिछले सप्ताह 9 अक्टूबर तक सर्वाधिक दबाब उपस्थित करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार होता गया और शेयर बाजार का माहौल खुशनुमा दिखाई देने लगा है। दलाल स्ट्रीट में उत्साह का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस 16 अक्टूबर को ग्रहों के सामान्य न होने से मैने हल्की सी निराशाजनक परिस्थितियों की उम्मीद की थी, वह भी दिखाई नहीं पडी।
यह शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है और इस आधार पर 10 दिसंबर तक शेयर बाजार के निरंतर उंचाई में चढते जाने की और पुष्टि की जा सकती है। जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं। उस समय तक छोटी गिरावट और बडे़ चढाव के साथ शेयर बाजार निरंतर एक एक सीढी चढता दिखेगा। पर अगले सप्ताह के ग्रह शेयर बाजार के अनुकूल नहीं दिख रहे हैं। वैसे तो ग्रहों की स्थिति में अधिक परिवर्तन नहीं आया है, लेकिन ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति के कम दिखाई पडने से शेयर बाजार में मनोनुकूल वातावरण की थोडी कमी दिखाई पड़ रही है। इससे बहुत बडी़ गिरावट की संभावना तो नहीं बनती है लेकिन थोडी गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सप्ताह के आरंभ में ग्रहों की इस गडबड स्थिति का प्रभाव कम भी दिखाई पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा या फिर यह भी कहा जा सकता है कि निफ्टी और सेंसेक्स की स्थिति में सप्ताह भर में कभी कभी थोडी कमी बेशी होती रहेगी। जिससे थोडी अनिश्चितता का वातावरण बनेगा लेकिन घबराने वाली कोई बात इसलिए नहीं क्योंकि यह अस्थाई ही होगी, स्थाई नहीं !!
|