|
दलाल स्ट्रीट के अनुकूल हैं सितारे |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | रविवार , 25 अक्टूबर 2009 |
शेयर बाजार का हाल पिछले सप्ताह कमजोर दिखाई पडा। ठीक मेरे कहे अनुसार पूरे सप्ताह अनिश्चितता की स्थिति तो बनीं, लेकिन स्थिति अधिक गडबड नहीं हो सकी। यहां तक कि सेंसेक्स और निफ्टी में थोडी ही गिरावट आई। इस तरह एक प्रकार से कम प्रभाव दिखाते हुए बुरे ग्रह का खतरा भी टला। ‘गत्यात्मक ज्योतिष’ के हिसाब से ग्रहों की गत्यात्मक शक्ति के बढते जाने से अभी सेंसेक्स और निफ्टी के और कमजोर होने के कोई आसार नहीं दिखते। यह निवेशकों के लिए बडा सुखद समाचार है।
यहां तक कि अगले सप्ताह कई ग्रहों की अनुकूल स्थिति के बनने से शेयर बाजार में पुन: सुखद परिवर्तन होने की संभावना है। 26 और 27 अक्टूबर को ही शेयर बाजार में बडा सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इन दोनों ही दिनों में लगभग पूरे बाजार समय में सेंसेक्स और निफ्टी की बढत ही देखने को मिलेगी । इससे तुलना करने पर 28 , 29 और 30 अक्टूबर को बाजार थोडा घटता बढता दिख सकता है यानि इन तीनो दिनों में कभी कमी तो कभी बेशी बनी रहेगी लेकिन इसके बावजूद सप्ताह के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी में बडी बढत ही दर्ज की जाएगी। इस तरह आनेवाला सप्ताह शेयर बाजार के लिए खास रहेगा।
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|