|
दलाल स्ट्रीट: ग्रह रिकवरी मूड में |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | सोमवार , 30 नवम्बर 2009 |
शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह भी मेरे लिखे अनुसार ही शुरूआत में बढत और अंत अंत तक घटत का क्रम बना ही लिया। पिछले सप्ताह 25, 26 और 27 नवंबर को मैने बाजार में अनिश्चितता का माहौल और बिकवाली की संभावना जताई थी। 25 को तो बाजार में ऐसा प्रभाव देखने को नहीं मिला लेकिन 26 को ही बडी गिरावट के रूप में ग्रहों का प्रभाव देखने को मिला। अभी अनिश्चितता के माहौल से उबरने का मौका भी नहीं मिला था कि दुबई संकट के समाचार के कारण 27 को भी बाजार में काफी गिरावट आने लगी परन्तु ऐसी परिस्थिति में भी अंतिम क्षणों में बंद होने के समय मात्र डेढ घंटे में बाजार में इतनी रिकवरी हो जाना भारतीय शेयर बाजार के भविष्य के प्रति अवश्य आश्वस्त करता है।
वैसे साप्ताहिक तौर पर देखा जाए तो आद्योपरांत अगले सप्ताह भी ग्रहों की स्थिति में कोई बडा परिवर्तन नहीं है। इसलिए शेयर बाजार के लिए समय खासा अच्छा नहीं दिखाई देता लेकिन इसके बावजूद भी कहीं पर निराशाजनक परिस्थितियां नहीं दिखाई देती हैं। 30 नवंबर को बाजार खुलने के वक्त कुछ कमजोर दिखाई पड सकता है लेकिन अंत तक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत होकर ही बंद होगी। भले ही 1 और 2 दिसंबर को फिर बाजार में थोडी अनिश्चितता के दौर से गुजरे लेकिन 3 और 4 दिसंबर खासकर अच्छा रहेगा और
थोड़े बहुत उतार चढाव के बावजूद काफी निराशाजनक परिस्थितियां उपस्थित नहीं करेगा।
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|