|
दलाल स्ट्रीट में 6-7 जनवरी शनि के नाम |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | रविवार , 03 जनवरी 2010 |
पिछले सप्ताह मैने शेयर बाजार में 2010 के जनवरी माह की अनिश्चितता के होने की चर्चा की थी। मैने यह भी कहा था कि इसका प्रभाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ही दिखेगा। मेरे अनुमान के अनुरूप 29 और 30 को बाजार की स्थिति खराब रहनी थी, जबकि 31 को मामूली सुधार होना चाहिए था।
पिछले सप्ताह के बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति 29 को सामान्य तौर की एवं 30 को कमजोर बनी रही, जबकि 31 को मामूली से अधिक सुधार दिखा। इस तरह तिथि के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में घट बढ के बावजूद भी मुझे पिछले सप्ताह बाजार के गिरने की तीव्रता में कमी दिखी, जो जनवरी में शेयर बाजार में बडी गिरावट की मेरी संभावना को कुछ कम कर रही है। वैसे अगले सप्ताह के बाजार को अच्छी तरह देखने के बाद ही बाजार में आनेवाली गिरावट की संभावना से इनकार किया जा सकता है।
अगला सप्ताह 2010 का पहला सप्ताह है। 4 जनवरी को बाजार खुलने के वक्त के ग्रहों की स्थिति शेयर बाजार के पक्ष में दिखाई देती है। इस कारण इस नए वर्ष में सेंसेक्स और निफ्टी की नई शुरूआत अच्छी रहने की संभावना है। बाजार बंद होने तक मुझे स्थिति में कुछ गिरावट होती दिखाई पड़ रही है। 5 जनवरी को भी ऐसा ही होता महसूस होगा, यानी बाजार की शुरूआत अच्छी और अंत कमजोर।
लेकिन 6 और 7 जनवरी को बाजार की स्थिति में सुधार की संभावना बनेगी। खासकर शनि से संबंधित वस्तुओं और शेयरों का बाजार अच्छा बना रहना चाहिए। 8 जनवरी को बाजार सामान्य बना रहेगा। इस प्रकार सप्ताह भर शेयर बाजार में उठा पटक चलती रहेगी। मेरे अध्ययन के मुताबिक इस उठा पटक से सप्ताह के अंत में बाजार की स्थिति कुछ कमजोर ही दिखाई पडनी चाहिए लेकिन यह सकारात्मक हुआ तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार से बडी उम्मीद की जा सकती है।
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( रविवार , 03 जनवरी 2010 )
|