Register
अक्षर :  


निफ्टी: 4916 का स्‍तर टूटने पर मंदी पकड़ सकती है गति छापें
  
ब्रोकर राय |  द्वारा/by : गोपाल मोदी |  रविवार , 31 जनवरी 2010
जनवरी महीने में 17416 अंक का ऊपरी ट्रिगर सर्किट टूटते ही शेयर बाजार में नकारात्‍मक कारकों की झडी लग गई। देखते ही देखते 18 हजार के पार पहुंचने की तैयारी कर रहा सेंसेक्‍स धड़ाम से नीचे आ गया। सेंसेक्‍स के 18 हजार अंक के ऊपर पहुंचने का निवेशकों का सपना धुल गया। स्‍टॉप लॉस के साथ कारोबार न करने वाले निवेशकों को अब अंत में बाजार में फंसने का अहसास हो रहा है।

दिवाली से शुरु हुए विक्रम सम्‍वत से मैं कह रहा हूं कि यह अष्‍टचक्र सीधी तेजी का नहीं है। यह अटपटा और उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा और सही शेयर के चयन के बगैर धन कमाना कठिन हो जाएगा। वैश्चिक अर्थव्‍यवस्‍था की हलचल दुनिया भर के शेयर बाजारों में उथल पुथल मचाती है। घरेलू स्‍तर पर तिमाही नतीजों में मिली निराशा एवं निरकुंश महंगाई दर को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्धारा अपनी मौद्रिक नीति में ब्‍याज दर बढ़ाने की छिपी आशंका के बीच अधिक खरीद की स्थिति ने बाजार को बिकवाली दबाव में ला दिया।

वर्तमान में माहौल बदला है। वैश्विक नकारात्‍मक कारकों का दिखा प्रत्‍यक्ष असर और ब्‍याज दर बढ़ने का भय मौद्रिक नीति की घोषणा के साथ गायब हो गया। अब बाजार की आशा का आधार बजट में होने वाली संभावित घोषणाएं हैं।

सप्‍ताह के अंत के साथ महीने का भी अंत हो गया। अब नए महीने के लिए बाजार का रुख दिशा लेगा। कुल मिलाकर अधिकतम 17790 का स्‍तर और 15982 का न्‍यूनतम स्‍तर इस तरह 1800 अंक का शुद्ध घाटा जनवरी महीने में उच्‍च स्‍तर से देखने को मिला। हालांकि, बंद स्‍तर की तुलना में यह 1100 अंक नीचे रहा।

फरवरी महीने के लिए बैलेंस पाइंट 16710 और पिछला बंद स्‍तर 16357 प्रा‍थमिक तौर पर नकारात्‍मक दिखता है। 16710-16873 और 17136 बाजार के लिए बेहतर रेसीसटेंस स्‍तर है। अब 16256 के नीचे बंद होने की स्थिति बाजार के लिए काफी जोखिम भरी होगी और 17294 पार करने में असमर्थ होने पर बाजार भारी गिरावट की ओर बढ़ेगा। 16256 के नीचे सेंसेक्‍स को 15806 से 15592 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन यह गिरावट की स्थिति आगे बढ़ती है तो सेंसेक्‍स के 14901 से 14556 तक आने का अंदेशा है। 17136 के ऊपर सेंसेक्‍स के रहने पर फरवरी के दौरान यह एक बार फिर 17600, 17800 और 18500 तक जा सकता है। बजट प्रावधानों के बीच यह हो सकता है।

नए सप्‍ताह के लिए पिछला बंद अंक बैलेंस पाइंट 17405 के नीचे है बावजूद इसके मंदी का कारोबार 16710 के पार नहीं करने पर 17485 का स्‍तर तोड़ने के बाद करें या 16194 टूटने पर 16325 के स्‍टॉप लॉस के साथ करें। सप्‍ताह के आरंभ में 16405 का स्‍तर पार करने पर सेंसेक्‍स के बढ़कर 16618 तक पहुंचने की प्रबल उम्‍मीद है। लेकिन 16853 से 16959 का स्‍तर या इससे आगे बढ़कर 17302 तक उछलने पर संभावना 16617 तक की दिखती है।

निफ्टी फ्यूचर: 4824 के कड़े स्‍टॉप लॉस के साथ अगले सप्‍ताह खरीद करें। मंदी का कारोबार केवल 4957 के पास 4980 का कड़ा स्‍टॉप लॉस लगाकर करें। 4916 का स्‍तर टूटने पर मंदी गति पकड़ सकती है। 4980 के ऊपर 5031 से 5064 या इससे आगे 6161 तक के उछाल की संभावना। स्‍टॉप लॉस 4916 का जरुर लगाएं। 4825 का स्‍तर टूटने पर 4750 या 4717 तक की गिरावट संभव।
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

दलाल स्‍ट्रीट: सितारे थोड़ा कमजोर करेंगे बाजार को

share-jyotish.jpg
स्‍थाई समस्‍या की कोई वजह अभी नहीं दिखाई दे रही, ग्रहों की खास स्थिति से अगले सप्‍ताह दलाल स्‍ट्रीट को एक संकट से अवश्‍य जूझना पडेगा...  

महंगाई एक त्‍योहार है

dhanteras.jpg
महंगाई तो मन के रोम रोम को बींधती है। महंगाई से बचना जिन्‍दगी में उ‍ल्‍लसित होना है, न कि खुजलाहट का सबब बनना है...
पढ़ें...

सेंसेक्‍स: 16585 टूटने पर बेच डालें सारे शेयर

share-up.jpg
वैश्चिक बाजारों का सेंटीमेंट व्‍यापक असर छोड़ गया और फिर से 17 हजार का स्‍तर आ गया,  17 हजार के ऊपर सेंसेक्‍स बंद होता तो सेंटीमेंट अधिक सुधरता ...

शेयर बिक्री ऑफर बढ़ सकते हें इस साल: सिटीग्रुप

bse.jpg
भारतीय शेयर और शेयरों से जुड़े़ ऑफरिंग इस साल एक तिहाई से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं, क्योकि कंपनियां और सरकार बढ़ती घरेलू पूंजी का लाभ उठाना चाहते हैं और अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है...