|
हैथवे केबल का आईपीओ आज खुलेगा |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। केबल टेलीविजन सेवा देने वाली कंपनी हैथवे केबल एंड डॉटाकॉम का आईपीओ आज 9 फरवरी 2010 को खुलेगा। इस कंपनी ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 240-265 रुपए प्रति शेयर तय की है। कंपनी दस रुपए प्रत्येक के 277.5 लाख इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में आएगी। यह इश्यू 11 फरवरी 2010 को बंद होगा।
इस इश्यू के माध्यम से कंपनी 666-737 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी के प्रमोटरों की इस इश्यू के बाद शेयरधारिता 77.37 से घटकर 66.55 फीसदी रह जाएगी। इस इश्यू का उद्देश्य डिजिटल पूंजीगत खर्च के निवेश के लिए पैसा जुटाना, अधिग्रहण, सेवाएं औ सैटअप बॉक्स, ब्रांडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, पूंजीगत खर्च एवं सेवाओं, कर्ज की अदायगी एवं सामान्य कार्पोरेट मामलों के लिए पैसा जुटाना है।
30 सितंबर 2009 को समाप्त छमाही में कंपनी को 35.63 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जबकि कुल आय 364.92 करोड़ रुपए थी। कंपनी पर 443.03 करोड़ रुपए का कर्ज है। इस इश्यू के लिए मार्गेन स्टेनली इंडिया प्रा. लि., यूबीएस सिक्युरिटीज इंडिया प्रा. लि. और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि. को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्रा. लि. को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
|