|
एशियाई शेयर बाजारों मिश्रित रुख, सिंगापुर निफ्टी सपाट |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजार में आज मिला जुला रुख है। अमरीकी शेयर बाजारों की गिरावट का असर इन बाजारों पर बढ़ रहा है। डॉव जोंस के दस हजार अंक के नीचे आ जाने से निवेशकों के सेंटीमेंट में परिवर्तन आया है। सेंसेक्स को नीचे में 15200 पर मजबूत सपोर्ट की पूरी उम्मीद है। सिंगापुर निफ्टी एक अंक बढ़कर 4768 अंक चल रही है।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट 21 अंक बढ़कर 2956 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 15 अंक सुधरकर 19567 अंक, जापान का निक्केई 44 अंक गिरकर 9908 अंक, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स पांच अंक गिरकर 2689 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट 23 अंक घटकर 2452 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आठ अंक सुधरकर 1561 अंक, ताईवान वेटेड 111 अंक बढ़कर 7327 अंक चल रहा है।
पढ़ें: डॉव जोंस ने 10 हजार को अलविदा कहा
बीएसई के मुताबिक 8 फरवरी 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 935.55 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। एफआईआई ने 1714.24 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 2649.79 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 381.07 करोड़ रुपए की शुद्ध लेवाली की। इन निवेशकों ने 1112.30 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 731.23 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|