|
शोभा डेवलपर्स के प्रवर्तकों ने 4 फीसदी हिस्सेदारी बेची |
|
|
|
|
|
|
कंपनी समाचार | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 |
|
मुंबई। शोभा डेवलपर्स ने अपनी चार फीसदी हिस्सेदारी सिंगापुर सरकार की इन्वेस्टमेंट कंपनी टेमासाक होल्डिंग्स को बेच दी है। कंपनी ने एनएसई को यह जानकारी दी है। कंपनी के चेयरमैन पीएनसी मेनन के मुताबिक उसने 40 लाख शेयर ओपन मार्केट सेल में 100.08 करोड़ रुपए में बेचे हैं।
इस बिक्री के बाद प्रवर्तकों की हिस्सेदारी अब कंपनी में 60.50 फीसदी की रह गई है जबकि मेनन की हिस्सेदारी 12.74 फीसदी की है। कंपनी के एमडी जेसी शर्मा के मुताबिक सिंगापुर की इस कंपनी का भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में यह पहला निवेश है। उन्होने कंपनी की और हिस्सेदारी बेचने की संभावना से इनकार किया है।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 )
|