|
अल्ट्राटेक शेयरधारकों की बैठक 19 मार्च को |
|
|
|
|
|
|
कंपनी समाचार | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। अल्ट्राटेक सीमेंट समृद्धि सीमेन्ट के विलय के मामले पर 19 मार्च को अपने शेयरधारकों की बैठक करने जा रही है। बीएसई को दी सूचना में कंपनी ने कहा है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक ही शेयरधारकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें पहली जुलाई 2010 से दोनों कंपनियों के विलय पर बातचीत होगी।
पिछले साल ग्रासिम इंड ने अपने दो सीमेंट कारोबार को कंसॉलिडेट करने का ऐलान किया था जिसके तहत समृद्धि और अल्ट्राटेक का विलय शामिल था, इन दोनों की कुल क्षमता 490 लाख टन सालाना की है या कहा जाए देश के कुल सीमेंट उत्पादन का यह 20 फीसदी है। विलय के बाद इस कंपनी में ग्रासिम की हिस्सेदारी 55-65 फीसदी की हो जाएगी।
|