|
सेबी ने एक्सचेंजों के ढांचे की समीक्षा के लिए कमेटी बनाई |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। सेबी ने शेयर बाजार के ढांचे की समीक्षा के लिए रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान की अगुआई में एक कमेटी का गठन किया है।
सेबी के मुताबिक यह कमेटी एक्सचेंज के लिस्टिंग से जुड़े मामलों को भी देखेगी। इस पर प्राइस डाटाबेस के एमडी पृथ्वी हल्दिया का कहना है कि यह कमेटी इस बात को भी देखेगी कि स्टॉक एक्सचेंजों के प्रॉफिट और रेगुलेटरी कामों में कोई मतभेद न हो।
सेबी इस संस्थानों पहले भी रेगुलेटरी काम अपने हाथ में लेने को कहती रही है जिसमें बाजार का सुपरविजन भी शामिल है और साथ ही वह अपने व्यावसायिक ध्येय भी पूरे करती रहें।
|