Register
अक्षर :  


बीमा कंपनियां शेयरों में लगाएंगीं 21 अरब डॉलर छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 09 फ़रवरी 2010
मुंबई। प्रीमियम आय में खासा इजाफा होने के साथ ही बीमा कंपनियां अगले वित्त वर्ष में शेयरों में अपना निवेश 24 फीसदी बढ़ाकर 21 अरब डॉलर तक कर देंगीं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के मुताबिक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बजाज एलायंज, एलआईसी, एबीआई लाइफ और बिरला सनलाइफ के अनुमानों को देखते हुए यह आंकड़ा मार्च 31 तक निवेश किए गए 17 अरब डॉलर यानी 78,200 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है।

बीमा कंपनियों द्वारा होने वाली इस रिकार्ड खरीद से करीब 20 अरब डॉलर की सरकारी शेयरों की बिक्री इस दौरान पूरी तरह खप जाएगी। बेंचमार्क सेंसेक्स जो साल 2009 में 81 फीसदी चढ़ा है और इसका प्रदर्शन एशिया में तीसरा सबसे बेहतरीन रहा है इस साल अब तक कुल 8.9 फीसदी कमजोर पड़ चुका है।

एसबीआई लाइफ के सीआईओ अभिजीत गुलानीकर के मुताबिक बाजार में इस बात की चिंता है कि कहीं शेयरों की सप्लाई जरूरत से ज्यादा न हो जाए। हालांकि विदेशी निवेशकों से अगर सात से दस अरब डॉलर का निवेश हो जाए तो यह सारी सप्लाई खप जाएगी।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी में संस्थागत निवेशकों में 96 फीसदी हिस्सेदारी बीमा कंपनियां, बैंक, म्युचुअल फंड से पूरी हुई है और बाकी के चार फीसदी विदेशी निवेशकों का हिस्सा रहा है। एनटीपीसी ने इस बिक्री से 8500 करोड़ उगाहे हैं ताकि सरकार को बजट घाटा पाटने में मदद हो, जो पिछले 16 सालों में सबसे ज्यादा जीडीपी का 6.8 फीसदी माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

दलाल स्‍ट्रीट: सितारे थोड़ा कमजोर करेंगे बाजार को

share-jyotish.jpg
स्‍थाई समस्‍या की कोई वजह अभी नहीं दिखाई दे रही, ग्रहों की खास स्थिति से अगले सप्‍ताह दलाल स्‍ट्रीट को एक संकट से अवश्‍य जूझना पडेगा...  

महंगाई एक त्‍योहार है

dhanteras.jpg
महंगाई तो मन के रोम रोम को बींधती है। महंगाई से बचना जिन्‍दगी में उ‍ल्‍लसित होना है, न कि खुजलाहट का सबब बनना है...
पढ़ें...

सेंसेक्‍स: 16585 टूटने पर बेच डालें सारे शेयर

share-up.jpg
वैश्चिक बाजारों का सेंटीमेंट व्‍यापक असर छोड़ गया और फिर से 17 हजार का स्‍तर आ गया,  17 हजार के ऊपर सेंसेक्‍स बंद होता तो सेंटीमेंट अधिक सुधरता ...

शेयर बिक्री ऑफर बढ़ सकते हें इस साल: सिटीग्रुप

bse.jpg
भारतीय शेयर और शेयरों से जुड़े़ ऑफरिंग इस साल एक तिहाई से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं, क्योकि कंपनियां और सरकार बढ़ती घरेलू पूंजी का लाभ उठाना चाहते हैं और अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है...