|
दलाल स्ट्रीट: सितारे खुश रखेंगे निवेशकों को |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | शनिवार , 13 फ़रवरी 2010 |
पिछले सप्ताह शेयर बाजार के लिए की गई मेरी भविष्यवाणी की एक एक पंक्ति सही रही। मैने लिखा था कि सोमवार को यानि 8 फरवरी को विशेषज्ञों द्वारा बाजार के बडे़ स्तर पर खुलने की उम्मीद की जा रही है लेकिन मुझे ऐसा नहीं दिखता। यदि तेज स्तर पर खुला भी तो काफी तेजी से बाजार को बिकवाली का दबाब झेलने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति कमजोर होगी। 12 बजे के बाद ही थोडी राहत हो पाएगी और अंत तक बाजार की स्थिति मजबूत होने की थोडी उम्मीद दिखती है। सचमुच इस सप्ताह बाजार में अच्छी रिकवरी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट क्षणिक ही मानी जा सकती है। एक महीने से जारी बिकवाली के दबाव के बाद देश के शेयर बाजारों में इस सप्ताह स्थिरता दिखी। सप्ताहांत के अच्छे परिणाम से दलाल स्ट्रीट में पुन: आशा बनी हुई है।
आने वाले एक डेढ महीने तक यानी लगभग 25 मार्च तक ग्रहों के सापेक्ष मुझे शेयर बाजार की स्थिति कमजोर दिखाई नहीं दे रही है। आने वाले सप्ताह में भी ग्रह स्थिति के मनोनुकूल होने से बाजार बढत बनाए रहेगा। 15 फरवरी को ही बाजार बडे़ स्तर पर खुलेगा और कभी कभार थोडी बहुत गिरावट के बावजूद अपना स्तर बनाए रहेगा। हां, 15 फरवरी के अंत में एक बार पुन: बिकवाली का कुछ दबाब अवश्य बन सकता है। 17 और 18 को भी बाजार में थोडा उतार चढा़व बन सकता है लेकिन 19 फरवरी को पुन: बाजार में तेजी बनेगी, जिसके कारण सप्ताह के अंत तक बाजार में बडी़ बढ़त होगी। कुल मिलाकर ग्रहों के हिसाब से निवेशकों के लिए खुशखबरी ही है।
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|