|
एलआईसी को आरईसी के शेयर आवंटित नहीं होंगे |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 25 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। एलआईसी ने आरईसी के 4000 करोड़ के एफपीओ में से तीन हजार शेयरों के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे एक भी शेयर आवंटित नहीं होगा क्योंकि उसने जिस कीमत पर अपनी बोली लगाई थी वह बहुत कम थी।
आरईसी के अधिकारी के मुताबिक फ्रेंच तरीके से होने वाले इस आवंटन में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को ही शेयर एलॉट होते हैं, और एलआईसी को बुधवार शाम पांच बजे से पहले अपनी बोली को संशोधित करना था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, लिहाजा प्रो रेटा आधार पर भी एलआईसी को कोई शेयर आवंटित नहीं हो पाएगा। एक इक्विटी एनालिस्ट के मुताबिक एलआईसी की बोली संभवतः बोली का टोन तय करने के लिए लगाई गई थी।
|