|
यूबीआई का आईपीओ 11.24 गुणा भरा |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 25 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। सरकारी बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का आईपीओ आज बंद होने के आखिरी दिन दोपहर एक बजे तक 11.24 गुणा भर चुका था। इस आईपीओ के तहत पांच करोड़ शेयरों की तुलना में 56.19 करोड़ शेयरों की बोलियां मिली। दोपहर एक बजे तक यह आईपीओ 11.24 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। यह आईपीओ आज 25 फरवरी 2010 को बंद हो गया।
यह सरकारी बैंक पूंजी बाजार से 330 करोड़ रुपए जुटाना चाहता है एवं प्रति शेयर प्राइस बैंड 60-66 रुपए रखी गई है। इस इश्यू के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 84.2 फीसदी रह जाएगी जो इस समय शत प्रतिशत है। यानी सरकार इस आईपीओ के माध्यम से 15.8 फीसदी इक्विटी का निवेश कर रही है। बैंक ने रिटेल निवेशकों को शेयर आबंटन के समय इश्यू प्राइस में पांच फीसदी का डिस्काउंट देने का प्रस्ताव रखा है। इस आईपीओ से मिली राशि का उपयोग बैंक अपनी बेलैंस शीट के विस्तार और पूंजी आधार बढ़ाने के लिए करेगा।
गौरतलब है कि सरकारी बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब एंड सिंध बैंक ही ऐसे बैंक हैं जो पूंजी बाजार में सूचीबद्ध नहीं हैं। जबकि 19 सरकारी बैंक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया अपने 1969 में हुए राष्ट्रीयकरण के लगभग 40 साल बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। बैंक अपने शेयर बीएसई एवं एनएसई दोनों शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगा। इस आईपीओ के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केटस, एडलवाइज कैपिटल और अनाम सिक्युरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।
|