|
भारतीय शेयर बाजार की चाल बजट पर |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | शुक्रवार , 26 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की चाल आज पेश होने वाले आम बजट से तय होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी आज वित्त वर्ष 2010-11 के लिए आम बजट पेश करेंगे। बजट के प्रावधानों के साथ शेयर बाजार में उथल पुथल की संभावना है जो पिछले कई कारोबारी दिवसों से सपाट है। इस बीच, एशियाई शेयर बाजारों में आज शुक्रवार को बढ़त दिखाई दे रही है। जबकि, अमरीकी और यूरोपीयन बाजार गिरकर बंद हुए। सिंगापुर निफ्टी दो अंक गिरकर 4868 अंक चल रही है।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट 3061 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 178 अंक बढ़कर 20576 अंक, जापान का निक्केई 43 अंक सुधरकर 10145 अंक, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स छह अंक कमजोर होकर 2743, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन अंक सुधरकर 1590 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट 31 अंक घटकर 2549 अंक और ताईवान का वेटेड नौ अंक सुधरकर 7436 अंक चल रहा है।
पढ़ें: अमरीकी शेयर बाजार गिरकर बंद
बीएसई के मुताबिक 25 फरवरी 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 594.78 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। एफआईआई ने 2363.07 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 2957.85 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 325.92 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। इन निवेशकों ने 1698.83 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1372.91 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|