|
कोचीन, लुधियाना एक्सचेंज को सेबी से नवीनीकरण की उम्मीद |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शुक्रवार , 26 फ़रवरी 2010 |
|
नई दिल्ली। कोचीन स्टॉक एक्सचेंज और लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज को उम्मीद है कि सेबी उनकी मान्यता का नवीनीकरण कर देगा। ग्यारह क्षेत्रीय एक्सचेंजों मान्यता अगले कुछ महीनों में खत्म हो रही है। इन दोनों एक्सचेंजों को उम्मीद है कि वह सेबी के मानकों को पूरा कर लेंगीं।
अगले एक साल में इस सभी ग्यारह शेयर बाजारों की मान्यता खत्म हो रही है,साल 2010 में इस 11 में से नौ की मान्यता खत्म हो रही है जिसमें ये दोनों एक्सचेंज भी शामिल हैं। कोचीन एक्सचेंज के ईडी वी श्रीनिवासन का कहना है कि उनके एक्सचेंज का नवीनीकरण हर साल होता रहा है और पिछले तीन दशकों से इसे मान्यता मिली हुई है।
पढ़ें: 11 शेयर बाजारों की मान्यता खतरे में
|