Register
अक्षर :  

banner.gif

सेंसेक्‍स 175 अंक बढ़कर बंद छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  शुक्रवार , 26 फ़रवरी 2010
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज वित्त वर्ष 2010-11 के आम बजट से प्रोत्‍साहन पाकर बढ़कर बदं हुए। आम आदमी को आयकर स्‍लैब बढ़ाकर जहां फायदा पहुंचाया वहीं पेट्रोल एंव डीजल के बढ़े दाम महंगाई को बढ़ा सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि यह बजट बाजार के अनुकूल है। हालांकि, एक समय खासा बढ़ा बाजार कारोबार के आखिर में तीन दिनों की छुट्टी की वजह से मुनाफावसूली के दबाव में आ गया। सोमवार को बाजार होली के उपलक्ष में बंद रहेगा और अब 2 मार्च को खुलेगा। आज सबसे ज्‍यादा बढ़त ऑटो, मेटल, बैंक, हैल्‍थ केयर, रियलटी, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुडस और पीएसयू शेयरों में आई। जबकि सर्वाधिक गिरावट एफएमसीजी शेयरों में आई।

बीएसई सेंसेक्‍स  आज 16255.33 अंक पर खुला और नीचे में 16249.67 अंक गया। यह ऊपर में 16669.25 अंक आया। सेंसेक्‍स अंत में 175.35 अंक बढ़कर 16429.55 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 62.55 अंक बढ़कर 4922.30 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 92.76 अंक सुधरकर 6397.82 अंक पर बंद हुआ। स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स 86.45 अंक तेज होकर 8067.40 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का बाजार पूंजीकरण आज 72122.27 करोड़ रुपए बढ़ा।
 
बीएसई सेंसेक्‍स  में आज सबसे ज्‍यादा बढ़ने वाले शेयरों में टेल्‍को 711.05 रुपए, हिंडाल्‍को 161.25 रुपए, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1007.35 रुपए, हीरो होंडा 1772.15 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 1003.95 रुपए, मारुति सुजूकी 1463.55 रुपए, स्‍टरलाइट इंडस्‍ट्रीज 781.05 रुपए, एसबीआई 1975.85 रुपए, डीएलएफ 297.15 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 871.85 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 132.25 रुपए, एल एंड टी 1566.85 रुपए, रिलायंस कम्‍युनिकेशन 157.35 रुपए, एचडीएफसी 2500 रुपए, रिलायंस 978 रुपए, एनटीपीसी 203 रुपए, सन फार्मा 1540.90 रुपए, टिस्‍को 573.65 रुपए, भारती एयरटेल 279.25 रुपए, ग्रासिम 2684.10 रुपए, एचडीएफसी बैंक 1704.65 रुपए, विप्रो 676.70 रुपए, ओएनजीसी 1117.05 रुपए, एसीसी 922.95 रुपए और हिंदुस्‍तान यूनिलीवर 235.75 रुपए पर बंद हुए।
 
बीएसई सेंसेक्‍स में सर्वाधिक गिरने वाले शेयरों में आईटीसी 232.05 रुपए, टाटा पावर 1212.95 रुपए, भेल 2352.15 रुपए, टीसीएस 761 रुपए और इंफोसिस 2601.60 रुपए पर बंद हुए।
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..