Register
अक्षर :  

banner.gif

यूबीआई के आईपीओ का दाम 66 रुपए तय छापें
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  सोमवार , 01 मार्च 2010
मुंबई। सरकारी बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आईपीओ का इश्‍यू प्राइस प्रति शेयर 66 रुपए तय किया है। बैंक ने प्राइस बैंड के ऊपरी स्‍तर पर 324.98 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

बैंक ने प्रति शेयर प्राइस बैंड 60-66 रुपए रखी थी और यह 33 गुणा से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हुआ। जबकि यह आईपीओ केवल पांच करोड़ शेयर का था। यह इश्‍यू 23 से 25 फरवरी 2010 तक खुला था। इस इश्‍यू के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में सरकार की हिस्‍सेदारी घटकर 84.2 फीसदी रह जाएगी जो इस समय शत प्रतिशत है। यानी सरकार इस आईपीओ के माध्‍यम से 15.8 फीसदी इक्विटी का निवेश कर रही है।

बैंक ने रिटेल निवेशकों को शेयर आबंटन के समय इश्‍यू प्राइस में पांच फीसदी यानी प्रति शेयर तीन रुपए का‍ डिस्‍काउंट देने का प्रस्‍ताव रखा है। इस आईपीओ से मिली राशि का उपयोग बैंक अपनी बेलैंस शीट के विस्‍तार और पूंजी आधार बढ़ाने के लिए करेगा।

गौरतलब है कि सरकारी बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब एंड सिंध बैंक ही ऐसे बैंक हैं जो पूंजी बाजार में सूचीबद्ध नहीं हैं। जबकि 19 सरकारी बैंक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया अपने 1969 में हुए राष्‍ट्रीयकरण के लगभग 40 साल बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। बैंक अपने शेयर बीएसई एवं एनएसई दोनों शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगा। इस आईपीओ के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केटस, एडलवाइज कैपिटल और अनाम सिक्‍युरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्‍त किया गया है।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..