|
भारतीय शेयर बाजार के काफी ऊपर खुलने की आस |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | मंगलवार , 02 मार्च 2010 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के आज बड़े ऊंचे अंतर से खुलने की विपुल संभावना है। अमरीकी और यूरोपीयन शेयर बाजारों की तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ने के आसार हैं हालांकि, हांगकांग एवं जापानी शेयर बाजार नरम चल रहे हैं। लेकिन सिंगापुर निफ्टी 63 अंक उछलकर 4999 अंक चल रही है।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट 17 अंक कमजोर होकर 3071 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 156 अंक टूटकर 20903 अंक, जापान का निक्केई दो अंक घटकर 10170, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स पांच अंक बढ़कर 2776 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 16 अंक बढ़कर 1610 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट 18 अंक तेज होकर 2572 अंक और ताईवान का वेटेड 27 अंक सुधरकर 7605 अंक चल रहा है।
पढ़ें: अमरीकी शेयर बाजार: मार्च की शुरुआत तेजी के साथ
|