|
यूको बैंक का एफपीओ अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 02 मार्च 2010 |
मुंबई। यूको बैंक का फालो-ऑन-पब्लिक ऑफर (एफपीओ) अप्रैल महीने के अंत या मई की शुरुआत में आने की संभावना है। यह जानकारी बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि हम इस एफपीओ के लिए मर्चेट बैंकर तय करने के अंतिम तबक्के में हैं। गौरतलब है कि बैंक को 30 जनवरी को 600 लाख शेयर एफपीओ के तहत जारी करने की अनुमति मिल चुकी है। इस बैंक ने सितंबर 2003 में 240 करोड़ रुपए आईपीओ के माध्यम से जुटाए थे।
31 दिसंबर 2009 को समाप्त तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 42.74 फीसदी बढ़कर 245 करोड़ रुपए पहुंच गया। यह लाभ पिछले साल समान तिमाही में 171.63 करोड़ रुपए था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 39.4 फीसदी बढ़कर 450.21 करोड़ रुपए से 627.61 करोड़ रुपए पहुंच गई। जबकि अन्य आय 23.9 फीसदी गिरकर 307.6 करोड़ रुपए से 234.04 करोड़ रुपए रही। बैंक के प्रावधान 6.86 फीसदी कम होकर 226.93 करोड़ रुपए से 211.36 करोड़ रुपए रहे। आलोच्य तिमाही में एडवांस 22 फीसदी और डिपॉजिट 19.77 फीसदी बढ़े।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( मंगलवार , 23 मार्च 2010 )
|