|
परसिस्टेंट सिस्टम्स पूंजी बाजार में उतरेगी |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 03 मार्च 2010 |
मुंबई। पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स अगले कुछ हफ्तों में अपना आईपीओ लेकर आ रही है, यह पूंजी बाजार में उतरने की कंपनी की दूसरी कोशिश है।
कंपनी के चेयरमैन और एमडी आनंद डेस्पॉन्ड्स के मुताबिक हाल के वर्षों में हुई ग्रोथ और अर्थव्यवस्था की स्थिरता को देखते हुए हमें पूंजी बाजार में उतरने का यह सही समय लगता है।
कंपनी ने सेबी को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस 30 दिसंबर 2009 को सौंपा था। इसके तहत कंपनी 54.2 लाख शेयर जारी होंगे, इसमें से 48.8 लाख शेयर पब्लिक के लिए होंगे जबकि 541976 शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए होंगे। इस पैसे से कंपनी नागपुर और पुणे में विस्तार करेगी।
|