Register
अक्षर :  

banner.gif

एआरएसएस इंफ्रा 67 फीसदी प्रीमियम पर बंद छापें
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  बुधवार , 03 मार्च 2010
मुंबई। एआरएसएस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍टस आज 3 मार्च 2010 को अपनी सूचीबद्धता के पहले दिन बड़ी सफलता के साथ बंद हुई। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज में कंपनी का शेयर 66.67 फीसदी बढ़कर 750 रुपए पर बंद हुआ। जबकि, इसका इश्‍यू प्राइस 450 रुपए था। एनएसई में यह दिन में ऊपर में 751.80 रुपए और नीचे में 630 रुपए गया। कुल 1111 करोड़ रुपए और 15759450 शेयरों के सौदे हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) में यह शेयर 736.30 रुपए पर बंद हुआ। दिन में इसने 754.70 रुपए की ऊंचाई को छूआ और नीचे में 640 रुपए रहा। 

उड़ीसा स्थित इस कंपनी के पास इस समय 3500 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं। कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष में 1050 करोड़ रुपए की बिक्री पर 67 रुपए प्रति शेयर आय हासिल करने की उम्‍मीद है। जबकि, वर्ष 2011 में यह 100 रुपए प्रति शेयर पहुंच सकती है।
इस कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत प्रति शेयर इश्‍यू प्राइस 450 रुपए रखा था जबकि प्रति शेयर प्राइस बैंड 410-450 रुपए रखी गई थी। यह आईपीओ 11 फरवरी को बंद हुआ और यह 47.62 गुना सब्‍सक्राइब हुआ। कंपनी को 25 लाख शेयरों की तुलना में 11.9 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।  इस इश्‍यू में 124.5 गुना अभिदान एचएनआई से मिला। क्‍यूआईबी का योगदान 49.3 गुना रहा। रिटेल निवेशकों ने इस इश्‍यू में 18.5 गुना सब्‍सक्राइब किया।

एआरएसएस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर  सड़क, राजमार्ग, पुल, सिंचाई परियोजनाओं और रेलवे के लिए ईपीसी गतिविधियों से जुड़ी हुई है। आईपीओ से मिले पैसे में से 50 करोड़ रुपए कंपनी अपनी परियोजनाओं में खर्च करेगी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2009 में 628 करोड़ रुपए की आय पर 51 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। 31 दिसंबर 2009 को पूरे हुए नौ महीनों में कंपनी की आय 609 करोड़ रुपए एवं शुद्ध लाभ 50 करोड़ रुपए रहा। 10 जनवरी 2010 तक कंपनी के पास 2877 करोड़ रुपए के ऑर्डर थे। आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज और एसबीआई कैपिटल मार्केटस इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मेनेजर रहे।
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..