|
बजाज कार्प का 45 लाख शेयर का आईपीओ |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 03 मार्च 2010 |
मुंबई। बालों के तेल की उत्पादक कंपनी बजाज कार्प ने अपने आरंभिक जन निर्गम (आईपीओ) का मसौदा सेबी को सौंप दिया है। कंपनी पूंजी बाजार में पांच रुपए प्रत्येक के 45 लाख इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरना चाहती है।
कंपनी इस शत प्रतिशत बुक बिल्डिंग प्रक्रिया वाले इस इश्यू के तहत 15.3 फीसदी इक्विटी बेची जाएगी। इस इश्यू में से कम से कम 60 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीटयूशनल खरीददारों को बेचेगी जबकि दस फीसदी शेयर नॉन इंस्टीटयूशनल बोली लगाने वालों को जारी होंगे। शेष 30 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रखे गए हैं।
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि. को सोल बुक रनिंग लीड मैनेजर और कार्वी कंप्यूटरशेयर प्रा. लि. को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
|