|
अमरीकी शेयर बाजार: कमजोर कामकाज से सपाट बंद |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | गुरुवार , 04 मार्च 2010 |
अमरीकी शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुए। हालांकि, यूरोपीयन शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। ग्रीस द्धारा अपने घाटे में कटौती के लिए कदम उठाने की घोषणा, जॉब डाटा एवं मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े डॉटा अच्छे आने से ये बाजार बढ़कर बंद हुए।
डॉव जोंस 9.22 अंक घटकर 10396.76 अंक, नैस्डैक कंपोजिट 0.11 अंक गिरकर 2280.68 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.48 अंक बढ़कर 1118.79 अंक पर निपटा।
यूरोपीयन शेयर बाजार बुधवार को भी बढ़कर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्सी 100 इंडेक्स 49.15 अंक बढ़कर 5533.21 अंक, जर्मनी का डेक्स 41.32 अंक चढ़कर 5817.88 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्स 30.60 अंक तेज होकर 3842.52 अंक पर बंद हुआ। ग्रीस द्धारा अपने घाटे में कटौती के लिए कदम उठाने की घोषणा, जॉब डाटा एवं मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े डॉटा अच्छे आने से ये बाजार बढ़कर बंद हुए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड छह सेंट घटकर 80.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 6.60 डॉलर बढ़कर 1144 डॉलर और चांदी 25 सेंट चढ़कर 17.31 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
|