|
एशियाई शेयर बाजार मिले जुले |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | गुरुवार , 04 मार्च 2010 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों का रुझान आज गुरुवार को मिला जुला है। सिंगापुर निफ्टी 5083 पर है। भारतीय शेयर बाजारों का रुख आज भी सकारात्मक रहने की संभावना है लेकिन ऊंचे स्तर पर अब मुनाफावसूली दिख सकती है। इससे पहले अमरीकी बाजार सपाट और यूरोपीयन शेयर बाजार बढ़कर बंद हुए।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट छह अंक कमजोर होकर 3091 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 19 अंक बढ़कर 20895 अंक, जापान का निक्केई तीन अंक घटकर 10250, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स दो अंक बढ़कर 2785 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1622 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट दो अंक बढ़कर 2570 अंक और ताईवान का वेटेड 19 अंक सुधरकर 7649 अंक चल रहा है।
पढ़ें: अमरीकी शेयर बाजार सपाट बंद
बीएसई के मुताबिक 3 मार्च 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 959.17 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 2900.60 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 1941.43 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 186.71 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 1317.31 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1504.02 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|