|
बीएसई सेंसेक्स 28 अंक घटकर बंद |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 04 मार्च 2010 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरकर बंद हुए। एशियाई शेयर बाजारों
की नरमी और यूरोपीयन शेयर बाजारों की नकारात्मक शुरुआत का घरेलू शेयर
बाजार पर दबाव देखा गया जिससे यह सुस्ती आई। आज सबसे ज्यादा बढ़त
रियलटी, कंज्यूमर डयूरेबल और मेटल शेयरों में आई। जबकि, सबसे अधिक गिरावट
आईटी शेयरों में रही।
बीएसई सेंसेक्स आज 17013.68 अंक पर खुला और ऊपर में 17024.96 अंक आया।
यह नीचे में 16888.05 अंक आया। सेंसेक्स अंत में 28.31 अंक घटकर 16971.70
अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.50 अंक ढीला होकर
5077.60 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 52 अंक तेज होकर 6693.93 अंक पर बंद
हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 68 अंक बढ़कर 8430.32 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स में आज सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस
कम्युनिकेशन 164.15 रुपए, डीएलएफ 304.45 रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर
242.15 रुपए, टिस्को 617.45 रुपए, सन फार्मा 1581.35 रुपए, ग्रासिम
2789.65 रुपए, एसबीआई 2032.65 रुपए, एल एंड टी 1585.45 रुपए, टेल्को
811.65 रुपए, एसीसी 964.85 रुपए, भारती एयरटेल 293.10 रुपए, स्टरलाइट
इंडस्ट्रीज 814.30 रुपए, एचडीएफसी बैंक 1781.45 रुपए और आईटीसी 244.65
रुपए पर बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स में सर्वाधिक गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 2623.40
रुपए, मारुति सुजूकी 1459.50 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 897.95 रुपए,
हिंडाल्को 169.25 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 144 रुपए, रिलायंस 1013.75
रुपए, विप्रो 693.45 रुपए, टीसीएस 761.55 रुपए, ओएनजीसी 1095.25 रुपए,
हीरो होंडा 1794.90 रुपए, एचडीएफसी 2587.70 रुपए, भेल 2447.05 रुपए,
एनटीपीसी 206.95 रुपए, टाटा पावर 1333.40 रुपए और महिंद्रा एंड महिंद्रा
1075.85 रुपए पर बंद हुए।
|